Thursday, June, 26,2025

पाक आतंकवाद के 'खतरनाक खेल' का समय खत्म: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यदि पाकिस्तान दोनों देशों के बीच वार्ता के लिए गंभीर है तो उसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत को सौंप देना चाहिए। गोवा के तट पर विमानवाहक पोत 'आईएनएस विक्रांत' पर नौसेना के योद्धाओं के साथ बातचीत में सिंह ने कहा कि यदि पाकिस्तान भारत के खिलाफ कुछ भी बुरी या नापाक हरकत करता है, तो उसे इस बार भारतीय नौसेना की मारक क्षमता और क्रोध का सामना करना पड़ेगा।

सिंह ने इस्लामाबाद को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान बुरी नजर डालने की कोशिश करेगा तो नई दिल्ली का जवाब भारतीय नौसेना के हाथों में होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह साफ तौर पर समझ लेना चाहिए कि आजादी के बाद से वह भारत के खिलाफ आतंकवाद का जो 'खतरनाक खेल' खेल रहा है, वह अब खत्म हो चुका है। सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत आतंकवाद से निपटने के लिए उन तरीकों का इस्तेमाल करने में संकोच नहीं करेगा, जिनके बारे में पाकिस्तान सोच भी नहीं सकता।

पाकिस्तान से भारत विरोधी गतिविधियां जारी

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी धरती से भारत विरोधी गतिविधियां खुलेआम जारी है तथा भारत सीमा और समुद्र दोनों तरफ आतंकवादियों के खिलाफ हर तरह की कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है। रक्षा मंत्री ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय नौसेना की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह पाकिस्तानी सेना को बांधे रखने में सफल रही। उन्होंने कहा कि जब भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तानी धरती पर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया, तो अरब सागर में भारतीय नौसेना की आक्रामक तैनाती ने पाकिस्तानी नौसेना को उसके अपने तटों तक ही सीमित कर दिया।

बातचीत केवल पीओके पर होगी

पाकिस्तान द्वारा बार-बार वार्ता की पेशकश पर सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि वार्ता होगी तो वह केवल आतंकवाद और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने अपनी मौन सेवा से हर भारतीय को प्रभावित किया है। मौन रहकर भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी सेना को एक सीमा तक सीमित करने में सफलता हासिल की। 'ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कहा कि हमारा हमला इतना शक्तिशाली था कि पाकिस्तान पूरी दुनिया से भारत को रोकने की गुहार लगाने लगा। भारत ने बहुत कम समय में पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों और उसके इरादों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस गति, गहराई और स्पष्टता के साथ हमारे सशस्त्र बलों ने काम किया, वह सराहनीय है। रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि हमने अपनी शर्तों पर अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery