Wednesday, November, 26,2025

आज सिंध भारत से अलग, हो सकता है कल ये वापस आ जाए: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दिल्ली में आयोजित एक सिंधी सम्मेलन में कहा कि सीमाएं स्थायी नहीं होतीं और कभी भी बदल सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज भले ही सिंध पाकिस्तान का हिस्सा है, लेकिन सभ्यता और दृष्टि सांस्कृतिक से सिंध हमेशा भारत से जुड़ा रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा, कौन जानता है, भविष्य में सीमाएं बदल जाएं और सिंध फिर से भारत के साथ दिखाई दे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का उल्लेख किया और कहा कि आडवाणी ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि सिंधी समुदाय आज भी सिंध को भारत से अलग नहीं मानता। उन्होंने कहा कि सिंध सिर्फ भूगोल नहीं, बल्कि भावनात्मक और सांस्कृतिक पहचान है, जो हजारों वर्षों से भारत का हिस्सा रही है।

सिर्फ राजनीतिक विभाजन, सांस्कृतिक जुड़ाव आज भी वैसा

उन्होंने कहा कि 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय सिंध पाकिस्तान में चला गया था, जिसके बाद बड़े पैमाने पर सिंधी हिंदुओं का भारत आगमन हुआ। राजनाथ सिंह के अनुसार यह सिर्फ राजनीतिक विभाजन था, लेकिन सांस्कृतिक जुड़ाव आज भी वैसा ही है। कार्यक्रम में उन्होंने सिंधी समुदाय की पहचान और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने भारत के व्यापार, संस्कृति और शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी पहचान को बचाए रखा। राजनाथ सिंह के इस बयान को राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery