Friday, September, 26,2025

समुद्र में 26,000 मील का सफर तय करेगा महिलाओं का सैन्य दल

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों के ऐतिहासिक जलयात्रा अभियान 'समुद्र प्रदक्षिणा' को हरी झंडी दिखाई। इस अभियान के तहत दस महिला अधिकारी स्वदेश निर्मित नौकायन पोत आईएएसवी त्रिवेणी पर सवार होकर अगले नौ महीनों में लगभग 26,000 समुद्री मील की यात्रा करेंगी। यह दुनिया की पहली त्रि-सेवा महिला जलयात्रा मानी जा रही है। यात्रा की शुरुआत मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से हुई और रक्षा मंत्री ने इसे दिल्ली से ऑनलाइन रवाना किया। इस अवसर पर सिंह ने कहा कि यह अभियान नारी शक्ति, तीनों सेनाओं की सामूहिक क्षमता, एकता और आत्मनिर्भर भारत की सैन्य-कूटनीतिक दूरदर्शिता का प्रतीक है। दल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अनुजा वरुडकर कर रही हैं।

ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में सीडीएस जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery