Tuesday, August, 12,2025

पीएम 27 को समापन समारोह में होंगे शामिल

नई दिल्ली: केंद्र सरकार चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की विरासत का जश्न मनाने के लिए तमिलनाडु में 23 से 27 जुलाई तक एक विशाल महोत्सव का आयोजन कर रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जुलाई को इसके भव्य समापन समारोह में शिरकत करेंगे।

संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार एक बयान में कहा कि यह विशेष महोत्सव राजेंद्र चोल प्रथम के दक्षिण-पूर्व एशिया के पौराणिक समुद्री अभियान के 1,000 वर्ष पूरे होने और चोल वास्तुकला के एक शानदार उदाहरण प्रतिष्ठित गंगैकोंदा चोलपुरम मंदिर के निर्माण की शुरुआत का भी स्मरण कराता है।

मंत्रालय ने कहा कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य शैव सिद्धांत की गहन दार्शनिक जड़ों और इसके प्रसार में तमिल की भूमिका को पेश करना, तमिल संस्कृति के आध्यात्मिक ताने-बाने में नयनारों के योगदान का सम्मान करना तथा शैव सिद्धांत, मंदिर वास्तुकला, साहित्य और शास्त्रीय कलाओं को बढ़ावा देने में राजेंद्र चोल प्रथम और चोल राजवंश की असाधारण विरासत का जश्न मनाना है। यह महोत्सव तमिलनाडु में गंगैकोंदा चोलपुरम मंदिर में आयोजित किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery