Thursday, April, 30,2026

वोटिंग एप में गड़बड़ी... मतदान 2 घंटे ठप, साइट से आंकडे गायब

जयपुर: राजस्थान में यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ताजा घटनाक्रम में ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया के दौरान तकनीकी खामी सामने आने से करीब दो घंटे तक मतदान बाधित रहा, जिससे चुनाव की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, मतदान के लिए इस्तेमाल किया जा रहा वाईसीईए एप अचानक काम करना बंद कर दिया, जिसके कारण कई जिलों में वोटिंग प्रक्रिया रुक गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मतदान नहीं कर पाए और अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। बाद में तकनीकी टीम की ओर से समस्या को ठीक करने के प्रयास किए गए, लेकिन इस व्यवधान ने पूरे चुनावी माहौल को प्रभावित कर दिया।

9 लाख 57 हजार 587 ने की वोटिंग

अब तक यूथ कांग्रेस चुनाव में कुल 9 लाख 57 हजार 587 मतदान दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 5 लाख 59 हजार 789 सदस्यों का शुल्क जमा हो चुका है। 75 रुपए सदस्यता शुल्क के हिसाब से अब तक लगभग 4.20 करोड़ रुपए संगठन के खाते में जमा हो चुके हैं।

तकनीकी खामी या संभावित हैकिंग ?

वोटिंग वेबसाइट की पारदर्शिता को लेकर अब नए सवाल उठ गए हैं। यह साफ नहीं है कि यह तकनीकी खामी है या किसी तरह की हैकिंग की घटना। इस स्थिति ने चुनावी प्रक्रिया पर संदेह बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही है, जिससे माहौल और भी असमंजसपूर्ण हो गया है। अब सभी की नजर आधिकारिक जांच और स्थिति स्पष्ट होने पर टिकी है।

उम्मीदवारों और समर्थकों की बढ़ी चिंता

वर्तमान में साइट पर केवल कुल डाले गए वोटों की संख्या ही दिखाई दे रही है, जबकि जिलावार और विधानसभा स्तर के आंकड़े पूरी तरह से गायब हो गए हैं। इससे पहले तक हर जिले और हर विधानसभा में पड़े वोटों का विस्तृत विवरण उपलब्ध था। इस अचानक बदलाव से उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि विस्तृत डेटा सार्वजनिक नहीं किया गया तो चुनाव की निष्पक्षता पर संदेह बना रहेगा और उन्हें डर है कि उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।

दिक्कत हुई थी, जिसे दुरुस्त कर लिया गया

यूथ कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के पीआरओ मुकुल गुप्ता ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कोई हैकिंग नहीं हुई, बल्कि सॉफ्टवेयर में अत्यधिक कजेशन के कारण सर्वर अस्थाई रूप से डाउन हो गया था। उन्होंने बताया कि हर राज्य में ओवरलोड की स्थिति बनती है, जिसे अब पूरी तरह से ठीक कर लिया गया है और सिस्टम का अपडेशन जारी है। कुछ विधानसभा क्षेत्रों के वोट डबल काउंटिंग की समस्या भी सामने आई थी, जिसे सुधार लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। चुनावी प्रक्रिया अब सुचारू रूप से चल रही है।

धांधली की आशंका, मतदान प्रक्रिया रोकी

इसी बीच कुछ जिलों से वोटों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की शिकायतें भी सामने आई और क्लोन कॉस्टिट्रेंसी बन गई। इससे वोटिंग आंकड़े दोगुना दिखने लगे। इस घटना से हैकिंग या धांधली की आशंका बढ़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूथ कांग्रेस मुख्यालय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी और एहतियातन कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया को रोकना पड़ा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery