Sunday, September, 06,2026

जन्माष्टमी पर झमाझम, झालावाड़ में 76 मिमी बरसात

जयपुर: जन्माष्टमी पर राजस्थान में मौसम ने करवट ली और कई जिलों में बदरा जमकर बरसे। बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम तंत्र के असर से जयपुर समेत दौसा, सवाई माधोपुर, झालावाड़, भरतपुर, बारां और कोटपूतली-बहरोड़ में बारिश हुई। झालावाड़ के सुनेल में सर्वाधिक 76 मिमी पानी बरसा। पचपहाड़ में 73, किशनगंज में 65, खानपुर में 60 और सवाई माधोपुर में 54 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में सुबह से घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। टोंक रोड, बजाज नगर और मानसरोवर में हल्की बारिश हुई, जबकि दोपहर में गंगापोल रोड पर तेज बरसात हुई। जयपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। उधर, दिल्ली में खराब मौसम के चलते पांच उड़ानों को जयपुर डायवर्ट किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया सक्रिय है। इसके असर से शनिवार को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश के आसार हैं। 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

झालावाड़ में बांधों से छोड़ा पानी

झालावाड़ में तेज बारिश के बाद कालीसिंध डैम और छापी बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। भारी बारिश की चेतावनी के चलते 5 सितंबर को जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। करौली जिले में भी कक्षा 1 से 12 के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।

सवाई माधोपुर में जलभराव

सवाई माधोपुर के कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। मानपुर बाजार में सड़कें जलमग्न हो गई, जबकि खंडार में पानी घरों तक पहुंच गया। रणथंभौर में रपट पर पानी आने से आवागमन बंद रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery