Saturday, September, 05,2026

जन्माष्टमी पर प्रत्याशियों की आस्था के साथ वोट की साधना

जयपुर: चुनाव चिह्न हाथ में आते ही जयपुर में निकाय चुनाव का घमासान तेज हो गया। जन्माष्टमी के धार्मिक माहौल के बीच शुक्रवार को प्रत्याशियों ने आस्था के साथ वोट की साधना भी शुरू कर दी। मंदिरों में माथा टेकने से लेकर गली-मोहल्लों में जनसंपर्क और घर-घर दस्तक तक प्रत्याशियों की दौड़ दिनभर जारी रही। कई प्रत्याशी देर रात दो बजे तक मतदाताओं को साधते नजर आए। जयपुर नगर निगम के 150 वाडों में 723 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है और हर उम्मीदवार प्रचार के बचे हर पल को अपने पक्ष में भुनाने में जुटा है।

अलमारी-बांसुरी से पहचान बनाने की होड़

निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिह्न ही अब उनकी पहचान और प्रचार का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। अलमारी, बांसुरी समेत अलग-अलग प्रतीकों की मांग रही। प्रत्याशी इन चिह्नों वाले पोस्टर, पर्चे और बैनर तैयार कराने में जुट गए हैं। लक्ष्य साफ है- कम समय में चुनाव चिह्न को हर मतदाता तक पहुंचाना और उसे वोट से जोड़ना।

मंदिर बने चुनाव प्रचार के नए केंद्र

जन्माष्टमी के आयोजनों को प्रत्याशियों ने मतदाताओं तक पहुंचने के बड़े अवसर के रूप में लिया है। सुबह मंदिरों में दर्शन से शुरू हुआ सिलसिला दिनभर धार्मिक आयोजनों, दही-हांडी कार्यक्रमों और स्थानीय बैठकों तक पहुंचा। भीड़ वाले आयोजनों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के साथ प्रत्याशियों ने मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क साधा। शुक्रवार को कई मंदिरों के आस-पास, पोस्टर-बैनर भी नजर आए। चुनाव चिह्न मिलते ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पहचान लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार सामग्री भी तैयार करानी शुरू कर दी।

34 वार्डों में बागियों ने दी दोनों पार्टियों को चुनौती

जयपुर के 150 वार्डों में करीब 34 वार्ड ऐसे हैं, जहां मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बागियों और निर्दलीयों की है। कई वार्डों में बागी प्रत्याशी प्रमुख दलों के वोट बैंक में सेंध लगाने की स्थिति में हैं। ऐसे में दलों के अधिकृत उम्मीदवारों का जोर प्रचार के साथ अपने समर्थक वोटों को एकजुट रखने और बागियों के प्रभाव को सीमित करने पर है।

अब हर घंटे की कीमत, हर वोट पर नजर

नाम वापसी के बाद प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में 38,929 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 13,891 महिलाएं और 25,036 पुरुष हैं। जयपुर जिला 2,643 उम्मीदवारों के साथ प्रदेश में सबसे आगे है। शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटन के साथ मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई। अब शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते प्रचार और तेज होगा। नुक्कड़ सभाओं, घर-घर संपर्क, छोटी बैठकों, वाहन रैलियों और धार्मिक-सामाजिक आयोजनों के जरिए प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की पूरी ताकत लगाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery