Saturday, September, 05,2026

राजस्थान की कला-संस्कृति व विरासत की कहानियों को दुनिया तक पहुंचाएगा 'SIC'

जयपुर: राजस्थान को समृद्ध कला, संस्कृति, विरासत, हस्तशिल्प, खान-पान, स्थापत्य और लोकजीवन की अनूठी कहानियों को देश-दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से Cartist की ओर से 'स्टोरीज ऑफ इंडियन मिटीन राजस्थान चैप्टर' (SIC) को शुरुआत शुक्रवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल म्यूजियम से हुई। कार्यक्रम में सच बेधड़क मीडिया समूह के सीएमडी पवन अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फ्लैग दिखाकर राजस्थान की 20 दिवसीय यात्रा पर निकलने वाले वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर पवन अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान केवल किलों, महलों और ऐतिहासिक इमारतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की लोककला, हस्तशिल्प, खान-पान, परंपराओं, पहनावे और लोकजीवन में भी अनगिनत कहानियां समाई हुई हैं। इन्हें दस्तावेज के रूप में सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में अपनी विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ आधुनिक माध्यमों के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाने की जरूरत है। राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता को सामने लाने वाले ऐसे प्रयास प्रदेश की पहचान को और मजबूत करते हैं। Cartist के संस्थापक हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि टीम अगले 20 दिनों में राजस्थान के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करेगी और प्रदेश को विरासत, कला, शिल्प, भोजन, स्थापत्य, लोगों तथा उनसे जुड़ी अनकही कहानियों को दस्तावेजित करेगी। पवन अरोड़ा ने इस पहल की सराहना करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि राजस्थान को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच देने में यह यात्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery