Saturday, September, 05,2026

ACB के अभियोजन स्वीकृति मामलों पर विशेष फोकस

जयपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ भजनलाल सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सरकार के स्तर पर लंबित अभियोजन स्वीकृति के प्रकरणों के जल्द निस्तारण की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को शासन सचिवालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान एसीबी से संबंधित उन प्रकरणों की समीक्षा की गई, जिनमें अभियोजन स्वीकृति राज्य सरकार के स्तर पर लंबित है। बैठक में ऐसे मामलों में जल्द निर्णय लेने और लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण को लेकर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, लंबित मामलों में अभियोजन स्वीकृति की प्रक्रिया को गति देने पर जोर दिया गया।

CM की अनुमति के बाद मिल सकती है मंजूरी

सरकार के स्तर पर लंबित कुछ महत्वपूर्ण प्रकरणों में जल्द अभियोजन स्वीकृति दिए जाने की संभावना है। इनमें पूर्व चिकित्सक मनीष अग्रवाल से जुड़ा मामला भी शामिल बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्तर से अनुमति मिलने के बाद इन प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति जारी की जा सकती है।

भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई का संदेश

मुख्य सचिव और एसीबी महानिदेशक की मुलाकात को सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहले ही भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई की बात कह चुके हैं। लंबित अभियोजन स्वीकृति प्रकरणों के जल्द निस्तारण से एसीबी की ओर से दर्ज मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

11 फसलों के लिए बनेंगे एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर

जयपुर। प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादों में वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर विकसित करने की तैयारी में है। प्रदेश की 11 प्रमुख फसलों को इसके लिए चिह्नित किया गया है। क्लस्टर मिनिस्ट्री ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज के सहयोग से विकसित किए जाएंगे। क्लस्टर बनने से कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन को बढ़ावा मिलेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में 9 सितंबर को सचिवालय में पहली बैठक होगी। सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक भी शामिल होंगे। बैठक में आईसीएआर के साथ कृषि, उद्यानिकी, उद्योग और वित्त विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery