Saturday, September, 05,2026

धधका सिलेंडर, कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जयपुर: जन्माष्टमी पर्व पर शुक्रवार को मानसरोवर स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर परिसर में प्रसादी तैयार करते समय गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। सिलेंडर तेज लपटों से घिर गया। ऐसे में यदि आग से सिलेंडर में ब्लास्ट होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन मौके पर तैनात मुहाना थाने के कांस्टेबल कान सिंह की सूझबूझ काम आई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार खराड़िया ने बताया कि दोपहर करीब 12:25 बजे सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिली। मंदिर में तैनात कांस्टेबल कान सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

गद्दा डाला, फिर गीले कट्टे से बुझाई आग

मौके पर फायर ब्रिगेड ने भी पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काबू में नहीं आई। कान सिंह ने पहले जलते सिलेंडर पर गद्दा डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने गीला कट्टा सिलेंडर के मुंह पर डालकर आग पर काबू पाया। थानाधिकारी ने बताया कि जिस स्थान पर सिलेंडर में आग लगी, वह मंदिर से करीब 100 मीटर दूर था। इससे आग का सीधा असर मंदिर तक नहीं पहुंचा। जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मंदिर परिसर में भी मोर्चा संभाल लिया था, ताकि भगदड़ की स्थिति पैदा न हो।

खुदाई में फटी गैस पाइपलाइन, मचा हड़कंप

झोटवाड़ा के कमानी मोड़ चौराहे पर जेसीबी से खुदाई के दौरान टोरंटो गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटते ही गैस का रिसाव शुरू हो गया और इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते गैस सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना करीब साढ़े 12 बजे हुई। मौके पर जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस, सिविल डिफेंस और संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर आसपास की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई और यातायात डायवर्ट किया गया। आसपास की कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
पुलिस ने तत्काल गैस कंपनी को सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई। झोटवाड़ा थानाधिकारी ने बताया कि सप्लाई बंद होने के बाद करीब आधे घंटे की मशक्कत में गैस रिसाव नियंत्रित कर लिया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery