Saturday, September, 05,2026

स्मार्टफोन गुम या चोरी होने पर ये कदम उठाएं, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

जयपुर: स्मार्टफोन गुम या चोरी होने पर सिर्फ फोन की तलाश करना पर्याप्त नहीं है। मोबाइल में बैंकिंग, यूपीआई, ई-मेल, सोशल मीडिया, ओटीपी और निजी दस्तावेजों की जानकारी होने के कारण डिजिटल सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाना जरूरी है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि फोन गुम होते ही दूसरे डिवाइस से Find My Device या Find My iPhone के जरिए फोन लॉक करें। इसके बाद बैंकिंग, यूपीआई और डिजिटल वॉलेट को सुरक्षित या ब्लॉक करवाएं और बैंक खातों में होने वाले लेन देन पर नजर रखें। इसके साथ ई-मेल सहित महत्वपूर्ण खातों के पासवर्ड बदलें, पुराने डिवाइस से लॉगआउट करें और 2FA सक्रिय करें। मोबाइल चोरी या गुम होने की शिकायत नजदीकी पुलिस थाने में दर्ज कराकर IMEI नंबर को CEIR पोर्टल पर ब्लॉक करवाने की सलाह दी गई है। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करें।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery