Friday, April, 10,2026

उदयपुर संभाग के 1 लाख से अधिक घरों का किया सर्वे

सलूम्बर: सलूम्बर जिले में अज्ञात बीमारी से बच्चों की मौत के प्रकरण में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग निरंतर निगरानी एवं पूरे उदयपुर संभाग में घर-घर सर्वे कर रहा है। बुधवार को भी सलूम्बर सहित उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सघन गतिविधियां की गईं। संभाग स्तर पर 6167 टीमों द्वारा 1,20,961 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 1470 लक्षणयुक्त रोगी पाए गए। इनमें से 924 रोगियों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया तथा 85 रोगियों को रेफर किया गया। इसी प्रकार मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए 5532 स्थानों पर एंटी-लार्वल कार्यवाही की गई। साथ ही 950 ब्लड स्लाइड कलेक्शन एवं 125 ब्लड सैंपल लिए गए।

ब्लॉकों में भी व्यापक स्तर पर सर्वे

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि सलूम्बर जिले के अन्य ब्लॉकों में भी व्यापक स्तर पर सर्वे कार्य किया गया। कुल 370 टीमों द्वारा 6264 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें बुखार, उल्टी, जुकाम आदि लक्षणों वाले 213 रोगी चिह्नित हुए। इनमें से 213 रोगियों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया तथा 06 रोगियों को रेफर किया गया। मच्छर नियंत्रण के तहत 476 स्थानों पर एंटी-लार्वल गतिविधियां की गई। 474 ब्लड स्लाइड कलेक्शन एवं 19 ब्लड सैंपल लिए गए। जिले के चिकित्सा संस्थानों में कुल ओपीडी संख्या 1590 दर्ज की गई।

बारह टीमों को लगाया गया

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि सलूम्बर के लसाडिया के प्रभावित क्षेत्र में घर-घर सर्वे एवं नियंत्रण गतिविधियां संचालित की गई। प्रभावित क्षेत्र में 12 टीमों द्वारा 379 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 1 लक्षणयुक्त रोगी पाया गया, जिसका मौके पर ही उपचार किया गया। किसी भी प्रकार का रेफर केस सामने नहीं आया। मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए 136 स्थानों पर एंटी-लार्वल गतिविधियां की गई। साथ ही 1 ब्लड स्लाइड कलेक्शन एवं 2 ब्लड सैंपल लिए गए। इस क्षेत्र में बुधवार को कोई मृत्यु दर्ज नहीं हुई है।

प्रशासन ने की अपील

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि बुधवार को संभाग में किसी भी प्रकार की मृत्यु दर्ज नहीं हुई है। अब तक कुल 7 मृत्यु रिपोर्ट हुई है, जिनमें से 5 मृत्यु घर या रास्ते में, 1 मृत्यु परिजनों द्वारा स्वैच्छिक डिस्चार्ज के पश्चात एवं 1 मृत्यु आरएनटी मेडिकल कॉलेज में हुई है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, पानी जमा न होने दें तथा किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery