Friday, July, 17,2026

खत्म हुई ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल

जयपुर: वीएलटीडी फिटनेस और परमिट सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से जारी ट्रक ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल बुधवार देर शाम समाप्त हो गई। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के साथ हुई वार्ता में प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद राजस्थान ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति, प्रचून एसोसिएशन और जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने चक्का जाम वापस लेने का निर्णय लिया। ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश जैन और प्रवक्ता राजीव त्रेहान ने कहा कि सरकार ने पांच प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया है। वार्ता में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) के संबंध में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी करने पर सहमति बनी, जिससे नेशनल परमिट नवीनीकरण और लंबित परमिट जारी करने की प्रक्रिया आसान होगी। ई-डिटेक्शन चालानों से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए विभागीय समिति गठित की जाएगी।

जिलों में स्थापित होंगे फिटनेस सेंटर

परिवहन विभाग ने वाहन फिटनेस प्रक्रिया को सरल बनाने तथा जिला मुख्यालयों पर अलग-अलग फिटनेस सेंटर स्थापित करने पर भी सहमति जताई। सरकार ने बताया कि वर्तमान में वीएलटीडी डिवाइस उपलब्ध कराने के लिए 25 अधिकृत कंपनियां कार्यरत हैं और आवश्यकता अनुसार 20 से 25 नई कंपनियों को भी अधिकृत किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट संगठनों ने कहा कि उनका उद्देश्य नियमों का विरोध नहीं, बल्कि उनके व्यावहारिक क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। सरकार द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं और मांगों पर सहमति के बाद आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया गया। हड़ताल समाप्त होने से प्रदेश में माल परिवहन व्यवस्था सामान्य होने तथा आवश्यक वस्तुओं और औद्योगिक आपूर्ति में आई बाधा दूर होने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery