Sunday, April, 19,2026

दो सड़क हादसों में 4 युवकों की मौत

लालसोट/जैसलमेर: दौसा व जैसलमेर जिलो में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवकों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद एक ओर जहां शादी वाले घर में मातम पसर गया, वहीं दूसरी ओर मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दौसा के लालसोट में कोथून रोड स्थित लाडपुरा गांव के पास शनिवार शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टोंक जिले के दत्तवास थाना क्षेत्र के जगसरा निवासी विराट मीणा (20) और श्रीराम मीणा (25) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों चचेरे भाई बड़े भाई की शादी के लगन समारोह में बचा सामान दुकानदार को लौटाने लालसोट आ रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को लालसोट जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, श्रीराम मीणा के बड़े भाई की शादी 20 अप्रैल को होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। श्रीराम मीणा का दो साल का बेटा है, जबकि दोनों युवक पढ़ाई कर रहे थे।

बाइक कंटीली तारबंदी में घुसी

वहीं जैसलमेर जिले के झिझनियाली थाना क्षेत्र में निंबली फाटा के पास दोपहर करीब 2 बजे एक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक अचानक स्लिप होकर सड़क किनारे ट्यूबवेल की कंटीली तारबंदी में जा घुसी। हादसे में बाड़मेर जिले के रामसर थाना क्षेत्र के रेडाणा निवासी चंदा राम (25) और कंवराराम (25) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मजदूरी के सिलसिले में झिझनियाली आए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery