Friday, April, 17,2026

दुर्लभ कैराकल का होगा संरक्षण, रणथम्भौर से हुआ औपचारिक आगाज

जयपुर: राजस्थान में तेजी से घटती कैराकल की आबादी और उसके संरक्षण को लेकर उठते सवालों के बीच अब ठोस पहल सामने आई है। लंबे समय से अनदेखी झेल रही इस दुर्लभ जंगली बिल्ली के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने 'प्रोजेक्ट कैराकल' शुरू कर दिया है, जिसकी औपचारिक शुरुआत रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला के जरिए की गई। विशेषज्ञ इसे इस संकटग्रस्त प्रजाति के लिए निर्णायक कदम मान रहे हैं। औरपचारिक लॉन्च में वन्यजीव संस्थान के निदेशक डॉ. जी. एस. भारद्वाज, राजस्थान के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के. सी. ए. अरुण प्रसाद सहित राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य, विभिन्न
टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर, डिवीजनल फॉरेस्ट अधिकारी तथा प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. शोमिता मुखर्जी, डॉ. अयान साधु, डॉ. धर्मेंद्र खंडाल एवं बालेंदु सिंह उपस्थित रहे।

क्या है 'प्रोजेक्ट कैराकल'

'प्रोजेक्ट कैराकल' इस दुर्लभ जंगली बिल्ली को बचाने के लिए शुरू की गई एक खास योजना है। इसके तहत कैराकल कहां-कहां पाया जाता है, इसका वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन किया जाएगा। इसके रहने के जरूरी इलाकों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित किया जाएगा और निगरानी व रिसर्च को मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व डॉ. शोमिता मुखर्जी कर रही हैं, जबकि डॉ. अयान साधु और डॉ. धर्मेंद्र खंडाल इसमें सहयोग कर रहे हैं।

कैराकल संरक्षण के लिए टर्निंग पॉइंट

वन विभाग द्वारा इस प्रोजेक्ट को भारतीय वन्यजीव संस्थान, सलीम अली पक्षी विज्ञान और प्राकृतिक इतिहास केंद्र एवं टाइगर वॉच के सहयोग से लागू किया जा रहा है। विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं की भागीदारी इसे वैज्ञानिक आधार देने में अहम भूमिका निभाएगी।

वन्य क्षेत्रों में निगरानी होगी मजबूत

प्रोजेक्ट में रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के साथ-साथ मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व जैसे इलाकों पर खास ध्यान दिया जाएगा। यहां कैराकल की स्थिति को समझा जाएगा और उसे बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही इन क्षेत्रों में निगरानी को भी और मजबूत बनाया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery