Friday, April, 17,2026

पीएम मोदी ने की लोगों से नौ संकल्प लेने की अपील

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 'विकसित कर्नाटक और विकसित 'भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, फिटनेस और सेवा समेत नौ सामूहिक संकल्प लेने की अपील की। अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए मोदी ने कहा कि उनका पहला आग्रह जल संरक्षण और बेहतर जल प्रबंधन को लेकर है। इसके बाद उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण, सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता, 'वोकल फॉर लोकल' के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करने, रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती अपनाने, मोटे अनाज के साथ स्वस्थ भोजन करने और तेल के कम उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। मोदी ने लोगों से योग और फिटनेस को अपनाने तथा सेवा भाव को बढ़ाने का भी आग्रह किया। उन्होंने मांड्या स्थित आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'यदि हम इन 9 संकल्पों पर ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें, तो तेजी से विकसित कर्नाटक और विकसित भारत की दिशा में प्रगति कर सकते हैं।'

आरक्षण सहित 18 मुद्दों पर हस्तक्षेप का अनुरोध

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 18 प्रमुख मुद्दों पर हस्तक्षेप के लिए ज्ञापन सौंपा। इसमें राज्य की 56% आरक्षण नीति को संवैधानिक संरक्षण देने, इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने और एससी, एसटी व ओबीसी वर्गों के हितों की रक्षा की मांग शामिल है। उन्होंने कुछ ओबीसी जातियों को एसटी की केंद्रीय सूची में जोड़ने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र पर योजनाओं की मंजूरी और फंड जारी करने में देरी का आरोप लगाते हुए इसे व्यवस्थागत भेदभाव बताया। साथ ही राजस्व घाटा अनुदान, बेंगलुरु के लिए विशेष पैकेज और मेकेदातु परियोजना की स्वीकृति की मांग की। उन्होंने एचएएल हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ में स्थित श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के साथ 'सौंदर्य लहरी और शिव महिम्न स्तोत्रम' पुस्तक का विमोचन भी किया। मंदिर उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने ज्वाला पीठ का दौरा किया, जिसे भगवान शिव की तपस्थली माना जाता है। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मठ के पीठाधीश्वर निर्मलानंदनाथ महास्वामी, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और शोभा करंदलाजे सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery