Friday, April, 17,2026

विवाह प्रमाण पत्र के लिए मांगे 10,400 रुपए, महिला VDO रंगे हाथों ट्रैप

झालावाड़: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को झालावाड़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला ग्राम विकास अधिकारी (VDO) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी रजनी मीणा ग्राम पंचायत मऊ बोरदा, पंचायत समिति खानपुर में तैनात थी।

जानकारी के अनुसार, एक सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के बाद नवविवाहित जोड़ों के विवाह प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान VDO ने प्रति प्रमाण पत्र 500 रुपए की मांग की थी। कुल 26-27 जोड़ों के हिसाब से मोटी रकम वसूलने की तैयारी थी। बाद में सौदा 400 रुपए प्रति प्रमाण पत्र पर तय हुआ।

परिवादी ने 10 अप्रैल को ACB में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद एसीबी टीम ने गोपनीय सत्यापन कर रिश्वत मांग की पुष्टि की और ट्रैप की योजना बनाई। बुधवार को जैसे ही आरोपी ने परिवादी से 10,400 रुपए की रिश्वत राशि ली, एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। फिलहाल एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। एसीबी की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery