Friday, April, 17,2026

सकारात्मक पत्रकारिता ही समाज को दे सकती है नई दिशा: डॉ. अर्तिका शुक्ला

अलवर: राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के 14वें वार्षिक अधिवेशन में सकारात्मक पत्रकारिता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया गया। सूचना केंद्र सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासन, पुलिस, पत्रकारिता और सामाजिक संगठनों से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने शामिल होकर मीडिया की भूमिका पर गंभीर मंथन किया।

मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने कहा कि मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला सशक्त स्तंभ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सकारात्मक सोच के साथ की गई पत्रकारिता न सिर्फ समस्याओं को उजागर करती है, बल्कि उनके समाधान की राह भी दिखाती है। उन्होंने सौर ऊर्जा और जल संरक्षण जैसे विषयों पर जनजागरण अभियान चलाने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने साइबर क्राइम को वर्तमान समय की बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि डिजिटल युग में अपराध के तरीके बदल गए हैं, ऐसे में मीडिया की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वह लोगों को जागरूक करे। उन्होंने नशे और अपराध के खिलाफ भी मीडिया की सक्रिय भूमिका पर बल दिया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को आवश्यक बताया, वहीं पिंकसिटी प्रेस क्लब के महासचिव राजकुमार शर्मा ने निष्पक्षता और विश्वसनीयता को पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत बताया।

कार्यक्रम में स्मारिका 'हमारी कलम 2026' पुस्तक का विमोचन किया गया तथा 21 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। यह अधिवेशन पत्रकारिता, समाज निर्माण और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर सकारात्मक संदेश देने वाला मंच साबित हुआ। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्याम शर्मा ने किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery