Friday, April, 17,2026

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, सरगना अरेस्ट

अलवर: जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मालाखेड़ा थाना पुलिस ने दबिश देकर 70 वर्षीय मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से हथियार बनाने और उनकी मरम्मत का काम कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी के सुपरविजन में टीम को 14 अप्रैल को सूचना मिली कि महाराजपुरा गांव में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थानाधिकारी हरदयाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी रुस्तम मेव के घर पर छापा मारा।

तलाशी के दौरान मकान में पूरी तरह संचालित हथियार निर्माण वर्कशॉप का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से 2 टोपीदार बंदूक, 1 देशी कट्टा (315 बोर), 14 जिंदा कारतूस, 2 खाली कारतूस सहित बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। इनमें स्प्रिंग, ट्रिगर, छरें, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, भट्टी, आरी और लोहे की स्टाम्प शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से रुस्तम मेव (70) को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी इस उम्र में भी पूरी दक्षता के साथ अवैध हथियारों का कारोबार चला रहा था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी किन-किन अपराधियों को हथियार सप्लाई करता था। कार्रवाई में मालाखेड़ा थाने की टीम की अहम भूमिका रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery