Friday, April, 17,2026

ईरान के साथ युद्ध 'खत्म होने के करीब' है: ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के करीब है और दावा किया कि यदि ईरान अभी पीछे हट जाए तो भी उसे दोबारा खड़े होने में 20 साल लग जाएंगे। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे लगता है कि यह लगभग खत्म हो चुका है। मैं इसे लगभग समाप्ति के करीब मानता हूं। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सभी देशों के लिए खोल दिया जाएगा। इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को खत्म करने की कवायद तेज हो गई है। पहले दौर की वार्ता विफल रहने के बाद बुधवार को पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर हाईलेवल डेलिगेशन के साथ तेहरान पहुंचे। माना जा रहा है कि यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका का खास संदेश लेकर ईरान गया है। अमेरिका और ईरान जल्द ही पाकिस्तान में दूसरे दौर की शांति वार्ता करने वाले हैं, जिसमें लंबित मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। वहीं, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 20,400 टन तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लेकर भारतीय ध्वज वाला जहाज 'जग विक्रम' गुजरात के कांडला बंदरगाह पहुंचा। फारस की खाड़ी से बाहर निकलने वाला यह नौवां भारतीय जहाज है।

अहम समुद्री रास्ते बंद करने की ईरान ने दी धमकी

ईरान ने दुनिया के 3 अहम समुद्री रास्ते बंद करने की धमकी दी है। ईरानी सेना के केंद्रीय कमांड सेंटर चीफ अली अब्दोल्लाही ने कहा कि अगर अमेरिका ने होर्मुज और उसके बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी, तो वह रेड सी, ओमान सागर और पर्शियन गल्फ (फारस की खाड़ी) में समुद्री व्यापार पूरी तरह रोक देगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery