Friday, April, 17,2026

34 करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर, अजमेर की बदलेगी पहचान

अजमेर: पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर अब नए अजमेर की पहचान बनने जा रहा है। करीब 34 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट में आधुनिक सुविधाओं का समावेश होगा, जिससे शहर को बड़े आयोजनों के लिए नया मंच मिलेगा।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में बुधवार को सर्किट हाउस में अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) की बैठक आयोजित हुई। इसमें कन्वेंशन सेंटर, चौरसियावास तालाब और वरुण सागर के विकास कार्यों पर विस्तृत प्रजेंटेशन दिया गया।
करीब 3.2 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले इस सेंटर में एक हजार से अधिक क्षमता का विशाल सभागार, ओपन एयर थियेटर, छोटा कॉन्फ्रेंस हॉल, कैफेटेरिया और सैकड़ों वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी।

यहां कॉन्सर्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीटिंग और सामाजिक आयोजन आयोजित किए जा सकेंगे। साथ ही परिसर को इस तरह विकसित किया जाएगा कि लोग परिवार के साथ समय बिता सकें और पहाड़ियों के सौंदर्य का आनंद ले सकें। परियोजना के तहत 28 करोड़ रुपए एडीए और 6 करोड़ रुपए अन्य योजना से खर्च किए जाएंगे। विद्युत और आधारभूत ढांचे पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बैठक में चौरसियावास तालाब के सौंदर्याकरण पर भी चर्चा हुई, जहां बोटिंग, वॉक-वे, गार्डन और लाइटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं वरुण सागर के विकास के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए।

जेएलएन में आधुनिक उपकरणों का लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा जेएलएन अस्पताल में 4.5 करोड़ रुपए से अधिक लागत के आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया गया। नई एक्स-रे मशीनों और फाइब्रोस्कैन मशीन से मरीजों को त्वरित, सटीक और बिना दर्द जांच सुविधा मिलेगी। इससे संभागभर के मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध होगा।

जयपुर रोड बनेगा 'विरासत पथ': अजमेर में पुरानी आरपीएससी से सिंह द्वार तक 8.83 करोड़ रुपए से सौन्दर्गीकरण कार्य जारी है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान, स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां, आकर्षक लाइटिंग, फव्वारे और राजस्थानी थीम आधारित लैंडस्केपिंग विकसित होगी।

थाना प्रभारियों को सख्त पुलिसिंग के निर्देशः विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने थाना प्रभारियों को सख्त पुलिसिंग के निर्देश दिए। भू-माफिया, अतिक्रमणकारियों और घुसपैठियों पर कार्रवाई के साथ यातायात सुधार पर जोर दिया गया। देर रात तक खुले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और विनम्र व्यवहार रखने को कहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery