Saturday, August, 08,2026

परियोजनाओं का लाभआमजन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को शासन सचिवालय में हुई उच्च स्तरीय बैठकों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) और बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध क्रियान्वयन, वित्तीय अनुशासन और परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि विकास परियोजनाओं का लाभ तय समय में आमजन तक पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 6,139 नए बेनिफिशियरी लेड कंस्ट्रक्शन (बीएलसी) आवासों को मंजूरी दी गई। इन आवासों के लिए 153.47 करोड़ रुपए की सरकारी सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 2.50 लाख रुपए की सहायता मिलेगी, जबकि प्रथम किस्त के रूप में लगभग 61 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। बैठक में पीएम आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत निर्माण शुरू नहीं हो सके 6,593 आवासों के मामलों पर भी भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत आवासों का निर्माण तय समय में पूरा कराया जाए और योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। उन्होंने बीएलसी और अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (एएचपी) मॉडल की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को सभी शहरी निकायों में लागू करने के भी निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को समय पर आवास उपलब्ध कराया जा सके। मुख्य सचिव ने वर्ल्ड बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक, जाइका और न्यू डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से संचालित बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं की भी समीक्षा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery