Saturday, August, 08,2026

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के ओरिएंटेशन 'उद्गम' में मोटिवेशन व मनोरंजन का संयोजन

जयपुर: पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में ओरिएंटेशन प्रोग्राम 'उद्गम 2026' का साउथ वेस्टर्न कमांड जयपुर के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत (पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम) ने मुख्य अतिथि के तौर पर उद्घाटन किया। सेलेबल टेक्नोलॉजीज के सह संस्थापक अनुपम गुप्ता, एआरटी हाउसिंग फाइनेंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल साहनी, बजाज कैपिटल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नितिन अंबारदार और आशियाना हाउसिंग की वाइस प्रेसिडेंट सुरभि दीवान विशिष्ट अतिथि रहे। लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत ने अपने प्रेरक संबोधन में स्टूडेंट्स को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सफलता के टिप्स दिए।

उद्घाटन के बाद फ्रेशर्स को परमवीर चक्र अवार्डी कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव ने फ्रेशर्स में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हुए भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के माध्यम से जीवन की सीख दी। कैप्टन यादव ने इसमें जीवन के उद्देश्य, कौशल, बुक रीडिंग, समय प्रबंधन, आत्मशक्ति, प्रतिबद्धता जैसे कई मुद्दों पर प्रभावी संवाद किया। उन्होंने बताया कि सेना में दिया जाने वाला प्रशिक्षण ही हर सैनिक को आम लोगों से अलग बनाता है और सेना पर लोगों के अटूट विश्वास की वजह भी यही है।

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ए. अरुण, पीवीएसएम, वाईएसएम, एसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने मोटिवेशनल सेशन में अपने अनुभवों के जरिए स्टूडेंट्स को जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच का महत्व समझाया। स्टूडेंट्स से सीधा इंटरेक्शन करते हुए उन्होंने कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका साहस के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया।

वैश्विक शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों पर आयोजित विशेष पैनल डिस्कशन तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण रहा। इसमें दक्षिण एशिया, ऑस्ट्रेड के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कमिश्नर विक सिंह; दक्षिण एशिया के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट एजुकेशन सेक्टर के निदेशक शरथ नांबियार; सदर्न क्रॉस यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के रीजनल डायरेक्टर (इंडिया एंड इमर्जिंग मार्केट्स) संजीव थापा और ग्लोबल रीच के सीओओ पवन सोलंकी ने स्टूडेंट्स के साथ संवाद किया।

स्टेंडअप कॉमेडियन गुरलीन पन्नू की शानदार हास्य प्रस्तुति और मजेदार अंदाज ने विद्यार्थियों को खूब गुदगुदाया। सभी ने उनके चुटीले संवादों, मजेदार किस्सों और हास्यपूर्ण प्रस्तुति का जमकर आनंद उठाया और तालियों एवं हंसी के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। प्रसिद्ध कलाकार एवं कल्चरल तम्बोला के होस्ट संदीप आर. पंचवटकर के गीत—संगीत से भरपूर सत्र को भी स्टूडेंट्स ने काफी एंजॉय किया। आर्टिस्ट ने अपने लोकप्रिय म्यूजिकल तंबोला कार्यक्रम के माध्यम से स्टूडेंट्स का भरपूर मनोरंजन किया। आर्टिस्ट ने स्टूडेंट्स की डिमांड पर 90 व 80 के दशक के कई गाने गाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery