Monday, May, 18,2026

पूरा पैसा और अधूरा पेट्रोल, जांच में खुली पंपों की पोल

जयपुर: प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर आम उपभोक्ताओं के साथ हो रही ईंधन चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। उपभोक्ता मामले विभाग और विधिक माप विज्ञान विभाग की लगातार चल रही औचक निरीक्षण कार्रवाई में सिर्फ एक सप्ताह के भीतर प्रदेशभर में करीब 75 नोजल सीज व बंद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि कई पेट्रोल पंप उपभोक्ताओं को हर 5 लीटर पर 30 से 60 मिलीलीटर तक कम पेट्रोल-डीजल दे रहे थे। देखने में मामूली लगने वाली यह कमी बड़े स्तर पर लाखों रुपए की अवैध कमाई में बदल रही थी। कार्रवाई की रविवार को जारी रिपोर्ट में 7 जिलों के 25 पेट्रोल पंपों के कुल 43 नोजल जब्त व बंद किए गए, जबकि इससे पहले शनिवार को अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में 16 नोजल सीज किए गए थे। इन दोनों और इससे पहले की कार्रवाईयों को मिलाकर एक सप्ताह में प्रदेशभर में करीब 75 नोजल जांच के दायरे में आए।

ऐसे खेल होता है उपभोक्ताओं के साथ

पेट्रोल पंपों पर मशीनों में इस तरह सेटिंग की जाती है कि उपभोक्ता को कम मात्रा में ईंधन मिले, लेकिन मीटर पर पूरी रीडिंग दिखाई दे। उदाहरण के तौर पर यदि हर 5 लीटर पर 30 मिलीलीटर कम दिया जाए तो उपभोक्ता को तुरंत इसका अंदाजा नहीं लगता। यदि कोई वाहन चालक 50 लीटर पेट्रोल भरवाता है और उसमें लगभग 300 मिलीलीटर तक कम ईंधन दिया जाए तो वाहन 4 से 5 किलोमीटर तक कम चल सकता है। यानी उपभोक्ता पैसे पूरे देता है, लेकिन वाहन को पूरा ईंधन नहीं मिलता।

सिरोही में सबसे ज्यादा गड़बड़ी

सिरोही जिले में रविवार की कार्रवाई में 7 पेट्रोल पंपों के 9 नोजल बंद किए गए। रामपीर फिलिंग स्टेशन, पवन फिलिंग, करणी फ्यूल, देवनगरी पेट्रोलियम सर्विस, पार्वती दरिया फिलिंग स्टेशन, सुरेन्द्र जितेन्द्र ट्रेडर्स और भगवती फिलिंग स्टेशन पर 40 से 50 मिलीलीटर तक शॉर्ट डिलीवरी मिली। यहां हर महीने 90 से 360 लीटर तक कम ईंधन दिया जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं को करीब 1.14 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery