Monday, August, 24,2026

टिकट की दौड़ तेज, दोनों पार्टियां जुटा रही दावेदारों का फीडबैक

जयपुर: नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस समेत राजनीतिक दलों का सियासी फोकस अब पूरी तरह चुनावों पर आ गया है। प्रदेशभर में पार्टी कार्यालयों से लेकर जिलों तक बैठकों का दौर चल रहा है और टिकट के दावेदार भी समर्थकों के साथ सक्रिय नजर आ रहे हैं। चुनावी रणनीति के साथ संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन किया जा रहा है। कांग्रेस पहले ही जिला स्तर पर बैठकें कर चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले चुकी है, वहीं, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से निकाय चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी है।

BJP: जिताऊ-टिकाऊ उम्मीदवारों पर फोकस

भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए पूरी तरह जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्याशी चयन में जिताऊ के साथ टिकाऊ उम्मीदवार को ही प्राथमिकता दी जाएगी। बैठकों में स्थानीय मुद्दों, संगठन की मजबूती और संभावित प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है। पार्टी की ओर से निकायों में बोर्ड बनाने का दावा भी किया जा रहा है। वहीं कई जिलों में अन्य दलों और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के भाजपा में शामिल होने का सिलसिला भी जारी है।

भाजपा के पर्यवेक्षकों की भूमिका भी अहम

निकाय चुनाव की तैयारियों में भाजपा की ओर से 10 निगम वाले जिलों में नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी ने इन पर्यवेक्षकों को स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति, संभावित प्रत्याशियों और चुनावी समीकरणों की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी दी है। माना जा रहा है कि पर्यवेक्षक जिलों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर टिकट के संभावित दावेदारों की जमीनी स्थिति, उनकी स्वीकार्यता और जीतने की क्षमता का आकलन करेंगे। ऐसे में निकाय चुनाव में भाजपा की टिकट चयन प्रक्रिया में पर्यवेक्षकों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

महिला कांग्रेस जुटा रही जिताऊ महिला दावेदारों का फीडबैक

कांग्रेस ने महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में कवायद शुरू कर दी है। हाल ही में पीसीसी में हुई महिला कांग्रेस की बैठक में निकाय चुनाव में अधिक से अधिक महिलाओं को अवसर देने के साथ-साथ मजबूत और जीतने की स्थिति वाली महिला दावेदारों की पहचान करने पर चर्चा हुई। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों से महिला कांग्रेस की पदाधिकारी की जानकारी जुटाई जा रही है, जो चुनाव लड़ने की इच्छुक है, संगठन में सक्रिय हैं और अपने क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखती हैं। इन संभावित दावेदारों की रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी, जिससे टिकट वितरण के दौरान उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा सके। सारिका सिंह ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को टिकट देना नहीं, बल्कि ऐसी महिला प्रत्याशियों की चुनाव मैदान में उतारना है, जिनके जीतने की संभावना मजबूत हो और जो निर्वाचित होने के बाद अपने क्षेत्र का प्रभावी प्रतिनिधित्व कर सकें। बैठक में महिला कांग्रेस की संगठनात्मक भूमिका बढ़ाने और निकाय चुनाव में महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय जिम्मेदारियां देने पर भी चर्चा हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery