Monday, September, 07,2026

कांग्रेस के जादूगर को अपना भ्रष्टाचार नहीं दिखताः सीएम

जयपुर: नगर निकाय चुनाव 2026 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को अजमेर, बीकानेर और जोधपुर पहुंचे। अजमेर में रोड शो के बाद गांधी भवन में आयोजित सभा में उन्होंने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे 'जादूगर' हैं, जिन्हें अपने समय का भ्रष्टाचार दिखाई नहीं देता। जो लोग सरकार को सलाह देने निकले हैं, वे अपनी सलाह अपने पास रखें। चुनाव में कांग्रेस का बैंड बजाकर रहेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया था। अब तक करीब 78 फीसदी संकल्प पूरे किए जा चुके हैं। सरकार अब तक 1.89 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है और आगे भी रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

पेपर लीक पर कांग्रेस को घेरा

भजनलाल ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होते थे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के ढाई साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। पेपर लीक के आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार विकास को गति दे रही है। नगर निकायों में भाजपा के बोर्ड बनने पर 'ट्रिपल इंजन' सरकार शहरों के विकास को और तेज करेगी।

राजस्थान अब बिजली देने वाला प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई साल में प्रदेश में 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन हुआ है और 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। ईआरसीपी, यमुना जल समझौते और अन्य जल परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान अब बिजली लेने वाला नहीं, बल्कि बिजली देने वाला प्रदेश बन रहा है।

पेपर लीक पर कांग्रेस को घेरा

भजनलाल ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होते थे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के ढाई साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। पेपर लीक के आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार विकास को गति दे रही है। नगर निकायों में भाजपा के बोर्ड बनने पर 'ट्रिपल इंजन' सरकार शहरों के विकास को और तेज करेगी।

राजस्थान अब बिजली देने वाला प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई साल में प्रदेश में 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन हुआ है और 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। ईआरसीपी, यमुना जल समझौते और अन्य जल परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान अब बिजली लेने वाला नहीं, बल्कि बिजली देने वाला प्रदेश बन रहा है।

जाति-धर्म नहीं, काम पर चुनाव लड़े भाजपाः जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में तीन साल रहने के बावजूद भाजपा के पास जनता को बताने के लिए कोई ठोस काम नहीं है। सरकार को जाति और धर्म की आड़ में अपनी नाकामियां छिपाने के बजाय विकास के मुद्दों पर जनता के सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा तीन साल से सत्ता में है, ऐसे में उसे बताना चाहिए कि उसने आम जनता के लिए क्या किया। जूली ने सरकार से काम के आधार पर जनता के बीच आने की मांग की।

आज थमेगा पहले चरण का प्रचार, 9 को होगा मतदान

राजस्थान निकाय चुनाव अब निर्णायक दौर में पहुंच गए हैं। पहले चरण के मतदान से पहले सोमवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। 9 सितंबर को प्रदेश के 162 नगरीय निकायों के 5,425 वार्डों में मतदान होगा। प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों का फोकस डोर-टू-डोर संपर्क और व्यक्तिगत जनसंपर्क पर रहेगा। प्रचार समाप्त होने के साथ ही मतदान वाले क्षेत्रों में ड्राई डे भी लागू हो जाएगा। शराब की बिक्री और वितरण पर 9 सितंबर शाम 6 बजे तक रोक रहेगी। 14 सितंबर को मतगणना के साथ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

जयपुर के 18 निकायों में पहले चरण में मतदान

जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में शाहपुरा, चौमूं, दूदू, किशनगढ़ रेनवाल, जोबनेर, बस्सी, सांभरलेक, वाटिका, चाकसू, जमवारामगढ़, फागी, नरैना, फुलेरा, मनोहरपुर, बगरू, कानोता, खेजरोली और कालाडेरा में वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान होगा। जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 2,256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery