Wednesday, June, 24,2026

OMR में हेराफेरी का खेल... 2 अंक वाले को मिले 191 नंबर, दो और अभ्यर्थी अरेस्ट

जयपुर: प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2018 में OMR शीट से छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने दो और अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि जिन अभ्यर्थियों के वास्तविक अंक बेहद कम थे, उन्हें OMR स्कैनिंग प्रक्रिया में हेराफेरी कर सैकड़ों अंक दिलाए गए और उनका अंतिम चयन करा दिया गया।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि इस संबंध में दर्ज प्रकरण संख्या 8/2025 की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि परीक्षा की OMR शीट स्कैनिंग करने वाली एजेंसी राभव लिमिटेड के कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों से मिलीभगत कर परिणामों में व्यापक फर्जीवाड़ा किया। जांच के अनुसार एजेंसी के कार्मिक विनोद कुमार गौड़ और शादान खान ने कुल 27 अभ्यर्थियों की OMR शीट में कांट-छांट कर उन्हें अनुचित तरीके से चयनित कराया। मामले में एजेंसी के दोनों कर्मचारियों के साथ कंपनी के कार्यकारी निदेशक रामप्रवेश सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। SOG जांच में सामने आया कि आरोपी महेंद्र कुमार मीना के वास्तविक अंक महज 4 थे, लेकिन OMR स्कैनिंग के दौरान उसे 165 अंक दर्शा दिया गया। वहीं देवेंद्र सिंह गुर्जर के वास्तविक अंक केवल 2 थे, जबकि स्कैनिंग में उसे 191 अंक प्राप्त दिखाए गए।

बाद में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा OMR शीट की पुनः स्कैनिंग कराए जाने पर पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। पुनः जांच में दोनों अभ्यर्थियों के वास्तविक अंक सामने आए, जिसके बाद मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की गई। SOG की टीम लंबे समय से वांछित अभ्यर्थियों की तलाश में जुटी हुई थी।
इसी क्रम में महेंद्र कुमार मीना और देवेंद्र सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भर्ती घोटाले में उनकी भूमिका क्या रही तथा फर्जीवाड़े के बदले किस स्तर पर लेन-देन हुआ। आरोपी महेंद्र कुमार मीना (31), निवासी नांगललाट, थाना टोडाभीम, जिला करौली तथा देवेंद्र सिंह गुर्जर (28), निवासी नादना, पोस्ट टुडियाना, थाना मंडावर, जिला दौसा के रहने वाले हैं।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery