Monday, May, 18,2026

सख्त सरकार, राजस्व बढ़ाने को 'जीरो टॉलरेंस' नीति

जयपुर: राज्य सरकार ने कर चोरी, अवैध खनन और राजस्व लीकेज पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कर चोरी करने वालों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जाए और बकाया राजस्व की वसूली में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए राजस्व संग्रहण को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित राजस्व अर्जन से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने तकनीक और नवाचार आधारित व्यवस्था अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि कर चोरी और राजस्व लीकेज रोकने के लिए "जीरो टॉलरेंस" नीति लागू की जाए।

अप्रैल में राजस्व प्राप्ति 15.71% बढ़ी

अप्रैल 2026 में राज्य को कुल 11,235 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15.71 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री ने वाणिज्यिक कर विभाग को ऑडिट मामलों की समीक्षा, स्क्रूटिनी के नए पैरामीटर विकसित करने और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग को राजस्व बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। खान विभाग को अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ई-पंजीयन और वसूली अभियान पर सरकार का फोकस

परिवहन विभाग को बकाया वाहन करों की वसूली तेज करने और बड़े कर बकायादारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं आबकारी विभाग को पुराने बकायों की वसूली बढ़ाने तथा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के लिए कहा गया। मुख्यमंत्री ने पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग को ऑनलाइन - ई-पंजीयन व्यवस्था को बढ़ावा देने तथा डीआईजी कार्यालयों में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने - को कहा। राजस्व विभाग को राजस्व वृद्धि के लिए नवाचार अपनाने के निर्देश दिए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery