Monday, August, 11,2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को संसद भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के वित्तीय प्रबंधन, विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से उन्हें अवगत कराया। साथ ही, राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं व केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग को लेकर सकारात्मक चर्चा की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान में विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं को गति देने के लिए वित्तीय सहयोग आवश्यक है, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच राज्य में रेलवे परियोजनाओं और खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित संभावनाओं पर चर्चा हुई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery