Wednesday, June, 24,2026

पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए भी अब सीईटी पास होना जरूरी

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2026 का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके साथ ही सीनियर सेकेंडरी स्तर की सीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगी। बोर्ड इससे पहले परीक्षा तिथियां घोषित कर चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीईटी सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर, 2026 और ग्रेजुएशन लेवल सीईटी 1 से 3 दिसंबर, 2026 तक आयोजित होगी। बोर्ड की ओर से विज्ञापन जारी होने के बाद अब प्रदेश की अधिकांश बड़ी भर्ती परीक्षाओं का रास्ता साफ हो गया है, लेकिन भर्ती कैलेंडर पर इसका सीधा असर पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है। क्योंकि सीईटी आधारित भर्तियों की लिखित परीक्षाएं अब सीईटी परिणाम के बाद ही आयोजित हो सकेंगी।

तीन वर्ष तक मान्य रहेगा स्कोर

कार्मिक विभाग के नए प्रावधान के अनुसार सीईटी-2026 का स्कोर परिणाम जारी होने की तिथि से तीन वर्ष तक मान्य रहेगा। वहीं सीईटी-2024 की वैधता समाप्त होने के कारण पुराने अभ्यर्थियों को भी पुनः आवेदन करना होगा। लगभग 18 लाख से अधिक अभ्यर्थी नई सीईटीका इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राज्य की सबसे बड़ी पात्रता परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

लागू होंगे नए नियम

बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज के अनुसार सीईटी में अब नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। भर्ती परीक्षाओं में पात्र होने के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। एससी-एसटी वर्ग को नियमानुसार 5 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।

14 सेवाओं के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा

सीनियर सेकेंडरी स्तर की सीईटी के तहत वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, जमादार ग्रेड-II, कांस्टेबल, लिपिक ग्रेड-॥ और विभिन्न विभागों के कनिष्ठ सहायक पदों सहित 14 सेवाओं को शामिल किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए सीईटी में शामिल होना अनिवार्य होगा।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery