Saturday, April, 18,2026

पहले चरण में होगा मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य

जयपुर: राजस्थान में जनगणना 2027 का और मकानों की गणना' 16 मई प्रथम चरण 'मकान सूचीकरण से 14 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (HLO) को पूरी तरह डिजिटल और सहभागी बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने एक नई पहल के तहत 'स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई है। जिसमें 1 से 15 मई तक ऑनलाइन 'स्व-गणना' की सुविधा मिलेगी। जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक ने बताया कि इस बार जनगणना को अधिक आधुनिक और सहभागी बनाने के लिए 'स्व-गणना' की सुविधा शुरू की गई है। इसके बाद भी प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस चरण में मकानों की स्थिति, संपत्ति और 33 बुनियादी सुविधाओं से संबंधित डेटा एकत्रित किया जाएगा।

1.6 लाख प्रगणक व पर्यवेक्षक होंगे तैनात

मकान सूचीकरण के दौरान प्रगणक प्रत्येक घर पर जाकर मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और परिवार से जुड़ी जानकारी एकत्र करेंगे। प्रथम स्तर पर 103 मास्टर ट्रेनर्स का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इन मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 41 जिलों व 10 नगर निगमों में 2550 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रगति पर है। ये फील्ड ट्रेनर्स 1 मई से 15 मई के बीच 1.6 लाख प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को तहसील, नगर परिषद और नगर पालिका स्तर पर प्रशिक्षित करेंगे।

तबादलों पर रहेगी रोक

जनगणना कार्य में लगे करीब 1.60 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर एक साल तक रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। मल्लिक ने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार को पत्र भेजा गया है।

डिजिटल मॉनिटरिंग और नई तकनीक

बिष्णु चरण मल्लिक ने बताया कि जनगणना को आधुनिक और डिजिटल बनाने के लिए जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली पोर्टल, HLBC वेब पोर्टल और HLO मोबाइल एप विकसित किए गए हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से जनगणना कार्य की योजना, निगरानी और डेटा संग्रहण को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जाएगा।

QR कोड से प्रगणकों की पहचान की हो सकेगी जांच

मल्लिक ने नागरिकों से अपील की कि वे घर आने वाले प्रगणक का अधिकृत परिचय-पत्र देखने के बाद ही जानकारी साझा करें। परिचय-पत्र पर दिए QR कोड को स्कैन कर उसकी पुष्टि भी की जा सकती है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery