Saturday, April, 18,2026

326 किलो डोडा-पोस्त व पिस्टल जब्त, आरोपी पकड़ा

नाथद्वारा (राजसमंद): उदयपुर रेंज में चलाए जा रहे ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' के तहत नाथद्वारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वृत नाथद्वारा के थाना श्रीनाथजी मंदिर और थाना नाथद्वारा की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 326 किलोग्राम अफीम डोडा पोस्त, एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और एक कार जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी विक्रम सिंह और कमलेन्द्र सिंह की टीम ने अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को थाना नाथद्वारा की टीम सर्किल गश्त पर थी। इसी दौरान कोठारिया गांव के पास एक काले शीशों वाली क्रेटा कार संदिग्ध हालत में तेज गति से गुजरती दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने कार का पीछा किया।

पीछा किए जाने पर चालक कार को तेजी से भगाते हुए लाल बाग क्षेत्र तक पहुंचा, जहां नियंत्रण खोने से कार एक खड़ी स्विफ्ट कार से टकराकर पलट गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में 17 कट्टों में भरा करीब 326 किलो अफीम डोडा चूरा मिला। साथ ही एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। वाहन में अलग-अलग नंबर प्लेटें भी मिलीं, जिससे तस्करी में इस्तेमाल की पुष्टि हुई। प्रारंभिक जांच में कार चोरी की होना भी सामने आया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरधारी (25) निवासी बायतु, जिला बाड़मेर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच खमनोर थानाधिकारी नरेंद्र सिंह भाटी को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery