Saturday, April, 18,2026

को-ऑपरेटिव बैंक का पूर्व MD व कैशियर अरेस्ट

जैसलमेर: जैसलमेर में किसानों के कृषि क्लेम की 70 लाख रुपए की राशि हड़पने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दी जैसलमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) जगदीश सुथार और कैशियर विवेक सैन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में व्यवस्थापक नरेश कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चांधन ब्रांच मैनेजर अश्विनी केवलिया की तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से किसानों के क्लेम की राशि में हेराफेरी की। पहले राशि को सोसाइटी के मुख्य खाते में डाला गया, फिर साजिश के तहत चांधन शाखा में ट्रांसफर किया गया। इसके बाद किसानों के खातों में सीधे पैसे डालने के बजाय राशि निकालकर आपस में बांट ली गई।

एएसपी रेवंतदान के अनुसार, वर्ष 2020 में कनोई ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष रोजे खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से बड़ी राशि निकाली गई है। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि तत्कालीन एमडी जगदीश सुथार और व्यवस्थापक नरेश कुमार ने मिलीभगत कर करीब 70 किसानों के कृषि क्लेम की राशि का गबन किया। जांच में यह भी सामने आया कि 30 अगस्त 2020 को नरेश कुमार को पद से हटा दिया गया था और इसकी सूचना बैंक प्रबंधन को दे दी गई थी। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करते हुए 8 सितंबर को 20 लाख और 25 सितंबर को 50 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया। राजस्थान को-ऑपरेटिव एक्ट की धाराओं के तहत जांच में चारों आरोपियों को दोषी पाया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery