Saturday, April, 18,2026

मां ने मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या की, सुसाइड का किया प्रयास

अलवर: अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला ने अपनी चार साल की मासूम बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद ब्लेड से अपनी कलाई की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

परिजनों के अनुसार सुबह करीब 7 बजे पिता संतोष ने बेटी गरिमा को स्कूल भेजने के लिए कमरे का दरवाजा खोला। बेटे की स्थिति सामान्य थी, लेकिन जब बेटी को उठाने की कोशिश की गई तो वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही थी। उसे तुरंत राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत
घोषित कर दिया। इसके बाद संतोष की पत्नी शीला बेहोशी की हालत में मिली। ग्रामीणों की मदद से उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों का कहना है कि महिला पिछले दो साल से मानसिक रूप से परेशान थी और उसका व्यवहार असामान्य रहता था। इसी कारण बच्चे भी उससे दूरी बनाए रखते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery