Saturday, April, 18,2026

आईएएस प्रीति मीणा का प्रेरक सफर, आरएएस काजल का कॅरिअर संकट में

जयपुर: यह कहानी इसी सप्ताह मीडिया में सुर्खियां बनी, प्रदेश के ग्रामीण अंचल में पली-पढ़ी और आगे बढ़ी दो बेटियों की है। कहानी एक दूसरे से सर्वथा अलग और विरोधाभासी है। एक कहानी की पात्र अलवर की बेटी आईएएस अफसर प्रीति मीणा हैं और दूसरी कहानी की पात्र सवाई माधोपुर की बेटी आरएएस अधिकारी काजल मीणा है। प्रीति मीणा ने जहां 2010 में सरकारी नौकरी में प्रवेश के बाद आगे बढ़ते हुए आज नई ऊंचाई पर पहुंच कर राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। वहीं काजल मीणा मात्र दो साल की आरएएस की नौकरी में प्रवेश के साथ ही पतन के रास्ते पर चल पड़ी और अपना कॅरिअर चौपट करने के साथ राज्य के नाम को कलंकित किया है।

उत्थान और पतन वाली कहानियों की इन एक ही समाज, जाति और क्षेत्र की दोनों महिला पात्रों के बारे में रोचक संयोग यह है कि सरकारी नौकरी में प्रवेश से पूर्व दोनों का एकेडमिक कॅरिअर ब्रिलियंट स्टूडेंट का रहा है। प्रीति मीणा थीं एमबीबीएस डॉक्टर और काजल मीणा बी. टेक. (इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग)। आरएएस बनने से पूर्व काजल केंद्र में नौकरी कर चुकी थीं। 4 दिन पूर्व इसी 14 अप्रैल को प्रीति मीणा को केंद्र सरकार में डिफेंस मिनिस्ट्री में जॉइंट सेक्रेटरी के महत्वपूर्ण पद पर अपॉइंट किया गया है। फरवरी 2026 में जेएस के लिए प्रीति का एम्पैनलमेंट हुआ और दो माह में ही उन्हें ऊंचा जंप मिल गया। राजस्थान में अलवर जिले के एक छोटे से गांव मोटुका में एक साधारण परिवार में जन्मी प्रीति ने ग्रेजुएशन अलवर में ही किया। बाद में दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की की डिग्री हासिल की और हार्ट सर्जन बनीं। लेकिन इसके बाद उन्होंने नया रास्ता चुना और वर्ष 2010 में आईएएस बन गई। उन्हें तेलंगाना कैडर अलॉट हुआ। दो वर्ष पूर्व वे केंद्र में डेपुटेशन पर आ गई थी और मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन में डिप्टी सेक्रेटरी थीं।

 

महिला शिक्षा के मामले में पिछड़े राजस्थान के एक छोटे से गांव से जीवन यात्रा शुरू करके भारत सरकार में एक महत्वपूर्ण पोस्ट तक पहुंचने की प्रीति मीणा की कहानी अत्यंत प्रेरणादायक और प्रशंसनीय है। इस ऊंचाई पर पहुंच कर प्रीति ने न केवल अलवर बल्कि समूचे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
....और पतन की यह शर्मसार करने वाली दूसरी कहानी सवाई माधोपुर में जन्मी और पली बढ़ीं आरएएस अधिकारी काजल मीणा (2024 बैच) की है। करौली में नादौती में एसडीएम पद पर तैनात इस युवा महिला आरएएस को एसीबी ने गुरुवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 60 हजार की रिश्वत राशि के अलावा तलाशी में 4 लाख रुपए नकद भी मिले। नादौती में मात्र 6 माह पूर्व ही पहली पोस्टिंग में अक्टूबर 2025 में वे एसडीएम बनी थीं। आरएएस में एसटी श्रेणी में काजल की पहली रैंक आई आई थीं। उज्जल भविष्य और एक होनहार अधिकारी के रूप में काजल ने अपना सर्विस कॅरिअर शुरू किया था। लेकिन दुर्भाग्य से वे पतन की राह पर चल पड़ों और गढ्ढे में जा गिरी। उन्होंने अपना आरएएम कैडर का और राजस्थान का नाम कलंकित किया है।

काजल मीणा की गिरफ्तारी से फिर चर्चा में पिंकी मीणा का मामला

काजल मीणा की गिरफ्तारी ने 5 वर्ष पुराने लगभग एक समान पिकी मीणा के मामले की याद ताजा कर दी है। 2017 बैच की आरएएस पिंकी जनवरी 2021 में रिश्वतखोरी के मामले में सस्पेंड हो गई थी और आज दिन तक सस्पेंड चल रही है। जयपुर में चौमूं की रहने वाली पिकी को भी तब सर्विस में आए मात्र 2 साल हुए थे और बांदीकुई (दौसा) में अक्टूबर 2018 में एसडीएम पद पर पहली पोस्टिंग में ही 10 लाख रुपए की रिश्वत मामले में एसीबी की गिरफ्त में आ गई। कई महिने जेल में रही। साधारण परिवार की पिंकी पढ़ाई में होशियार थी और 21 वर्ष की छोटी उम्र में आरएएस बनकर तब उसने खूब प्रशंसा बटोरी थी। अपने वर्ग में टॉप रही थी। लेकिन पिंकी का गौरवमय बचपन जवानी की दहलीज पर पांव रखते ही ठोकर खा गया। वह अर्श से फर्श पर आ पड़ी। फिलहाल तो भविष्य संकट में है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery