Thursday, April, 30,2026

महिलाओं का अपमान निंदनीय और अस्वीकार्य: जूली

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में महिलाओं के सम्मान और राजनीतिक शिष्टाचार का मुद्दा चर्चा में हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े मुद्दे पर आयोजित भाजपा के मशाल जुलूस के दौरान हुई अव्यवस्था पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नाराज होकर बीच में ही कार्यक्रम छोड़ कर चले जाने के घटनाक्रम पर सियासी विवाद तेज हो गया है।

कांग्रेस ने भाजपा पर महिलाओं के प्रति असंवेदनशील रवैये का आरोप लगाया है और तीखी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा महिलाओं के साथ किया गया व्यवहार न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि अत्यंत अपमानजनक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच हमेशा ही महिलाओं के सम्मान को लेकर संकीर्ण और संवेदनहीन रही है। जूली ने कहा कि भाजपा बार-बार 'नारी सम्मान' की बातें करती है, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। उनका कहना था कि भाजपा का यह दोहरा चरित्र अब किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राठौड़ द्वारा महिलाओं का अपमान कर कार्यक्रम को बीच में छोड़कर चले जाना, यह दर्शाता है कि इस पार्टी में महिलाओं के सम्मान और गरिमा की कोई कद्र नहीं है।

'नारी शक्ति' के दावों की सच्चाई आई सामने

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन से भी प्रदेश नेतृत्व असहज हो गया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम से नाराज होकर चले गए। उन्होंने वीडियो का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि अब महिलाओं को सरेआम प्रताड़ित करने का काम शुरू कर दिया है। महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार इनकी मानसिकता को दर्शाता है और यह रवैया उनके 'नारी शक्ति' के दावों की सच्चाई को सामने लाता है।

मानवीय मुद्दों पर राजनीति करना गलतः राठौड़

मदन राठौड ने कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि सभी दलों को मानवता का ख्याल रखना चाहिए। ऐसे मानवीय मुद्दों पर राजनीति करना गलत है। वहीं, भाजपा नेताओं ने कहा कि मदन राठौड़ संगठन के मुखिया हैं और यदि किसी स्थिति में उन्होंने नाराजगी में तेज आवाज में बात भी कही हो, तो उसे राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। भाजपा नेताओं का कहना है कि इसे अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है और पूरा मामला संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery