Friday, June, 19,2026

50 खिलाड़ियों को नौकरी, मंडियों को 18.86 करोड़ की सौगात

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के खिलाड़ियों, किसानों और व्यापारियों के हित में दो महत्वपूर्ण फैसले लेकर विकास और प्रोत्साहन का स्पष्ट संदेश दिया है। एक ओर राष्ट्रीय एवं पैरा राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 50 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की मंजूरी दी गई है, वहीं दूसरी ओर राज्य की विभिन्न कृषि उपज मंडियों के विकास कायों के लिए 18 करोड़ 86 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने नेशनल चैम्पियनशिप
और पैरा नेशनल चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 खिलाड़ियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जांच और परीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन खिलाड़ियों को नियुक्ति के योग्य पाया गया है। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा तथा युवाओं को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।

साथ ही प्रदेश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा और पहचान मिलेगी। खेलों के क्षेत्र में यह निर्णय खिलाड़ियों के लिए सम्मान और सुरक्षा का संदेश माना जा रहा है। लंबे समय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में अवसर देने की मांग उठती रही है। सरकार के इस कदम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए खेल और कॅरिअर दोनों  के नए रास्ते खुलेंगे।

मंडी विकास से मिलेगा किसानों को लाभ

दूसरी ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि उपज मंडी समितियों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 18.86 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इस राशि से मंडी याडों का निर्माण, संपर्क सड़कों का विकास तथा क्षतिग्रस्त मागों की मरम्मत कराई जाएगी। विकास कार्य सोजत सिटी (पाली), पलसाना और श्रीमाधोपुर (सीकर), अनाज मंडी (बीकानेर), मेड़ता सिटी (नागौर) तथा दूदू (जयपुर) की मंडियों में किए जाएंगे। सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं से किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी, परिवहन लागत कम होगी और कृषि उत्पादों की आवक बढ़ेगी। बेहतर आधारभूत ढांचे से व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी तथा मंडियों के राजस्व में वृद्धि होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के ये दोनों फैसले प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और कृषि अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery