Saturday, August, 22,2026

जनता के सवाल पीछे छूटे... न प्रश्नकाल चला, ना शून्यकाल

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी सियासी हंगामे की भेंट चढ़ गया। जनता से जुड़े सवालों पर चर्चा के बजाय सदन में नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप हावी रहे। न प्रश्नकाल चल सका और ना ही शून्यकाल की पूरी कार्यवाही हो पाई। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन दो बार स्थगित हुआ। इसके बावजूद सरकार ने विधायी काम काज आगे बढ़ाते हुए हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश कर दिया। विरोध में कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया। अंततः दोपहर 1.45 बजे राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के बाद विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

गेट विवाद से शुरू हुआ हंगामा, पांच मिनट में सदन स्थगित

सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में प्रवेश के दौरान रोके जाने का मुद्दा उठाते हुए व्यवस्था का प्रश्न खड़ा किया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें प्रश्नकाल के बाद अपनी बात रखने का मौका देने की बात कही, लेकिन जूली अपनी बात पर अड़े रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष शिक्षा, चिकित्सा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है, लेकिन सरकार जवाब देने से बच रही है। इसी दौरान कांग्रेस विधायक वैल में उतर आए और नारेबाजी शुरू कर दी। सत्ता पक्ष ने भी पलटवार किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश
गहलोत ने कहा कि यह गुंडागर्दी का सदन नहीं है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस को लोकतंत्र की हत्यारी बताते हुए उसके पास कोई विजन नहीं होने का आरोप लगाया। करीब पांच मिनट तक चले हंगामे के बाद सुबह 11.05 बजे सदन को दोपहर 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

दिलावर के इस्तीफे की मांग पर फिर वैल में उतरे विधायक

दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग को लेकर फिर मोर्चा खोल दिया। विधायक वैल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अध्यक्ष देवनानी बार-बार सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने की अपील करते रहे, लेकिन विपक्ष पीछे नहीं हटा। हंगामे के बीच कुछ सदस्यों को स्थगन प्रस्ताव के जरिए अपने मुद्दे रखने का मौका मिला। चंद्रभान सिंह आक्या, अशोक भंडारी और मनोज कुमार सहित कुछ विधायकों ने अपनी विषयवस्तु रखी, लेकिन शोर इतना ज्यादा था कि जनता से जुड़े मुद्दे नारेबाजी में दब गए। हालात नहीं सुधरे तो दोपहर 12.15 बजे सदन को फिर एक बजे तक स्थगित कर दिया गया।

नारेबाजी के साथ कांग्रेस का वॉकआउट

दोपहर एक बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई तो कांग्रेस विधायक वैल में नारेबाजी करते रहे। हंगामे के बीच सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कार्य सलाहकार समिति का प्रतिवेदन पढ़ा। इसके बाद विभिन्न विभागों की अधिसूचनाएं और वार्षिक प्रतिवेदन सदन की मेज पर रखे गए। इसी दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी विधेयक सदन में पेश कर दिया। बिल पेश होते समय भी कांग्रेस का विरोध जारी रहा। जूली ने कहा कि सरकार अपना बिजनेस पूरा करना चाहती है, लेकिन जनता के मुद्दों का क्या होगा। इसके बाद उन्होंने सदन के बहिष्कार की घोषणा कर दी। कांग्रेस विधायक दोपहर 1.21 बजे सदन से बाहर चले गए।

सरकार बोली- कांग्रेस भाग रही

कांग्रेस के बहिष्कार पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने विपक्ष पर सदन से भागने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपसी खींचतान है और इसी वजह से जानबूझकर हंगामा किया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता सब देख रही है। दूसरी ओर जूली ने कहा कि विपक्ष को सदन में जनता के मुद्दे उठाने का अवसर नहीं मिल रहा।

स्पीकर ने गेट विवाद पर दी सफाई

गेट विवाद पर अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा का गेट विधायकों के लिए खुला था, लेकिन समूह में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रदर्शन के दौरान विधानसभा परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश की घटना सामने आई थी। सुरक्षा कारणों से समूह में प्रवेश पर रोक है। देवनानी ने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं बने, इसके लिए सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। हंगामे के बावजूद सरकार ने राजस्थान विनियोग संशोधन विधेयक का पुनःस्थापन किया और विभिन्न विभागों के प्रतिवेदन सदन में रखे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery