Monday, June, 15,2026

एएनटीएफ का तस्करों पर बड़ा प्रहार... 92 लाख का नशा जब्त

जयपुर: प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एएनटीएफ ने भीलवाड़ा सहित पांच जिलों में कार्रवाई कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया। इन कार्रवाइ‌यों में 517 किलोग्राम से अधिक डोडा चूरा, गांजे के 139 पौधे, गांजा, स्मैक और अफीम जब्त की गई है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन वाहन भी जब्त किए हैं।

बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 92 लाख रुपए आंकी गई है। एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में राज्यभर में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सबसे बड़ी कार्रवाई भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में की गई, जहां एक ट्रक से 517.07 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया।

मामले में बाड़मेर निवासी प्रकाश जाट को गिरफ्तार किया गया है। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमों की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित करने की घोषणा की है। 

बाड़मेर पहुंचाई जा रही थी नशे की खेप

पुलिस के अनुसार आरोपी ने ट्रक की बॉडी और केबिन में गुप्त चैम्बर बनाकर मादक पदार्थ छिपा रखा था। इस चैम्बर को लोहे की चद्दरों से ढककर वेल्डिंग की हुई थी। एएनटीएफ ने जांच के बाद गैस कटर से चैम्बर को काटकर डोडा चूरा बरामद किया। जांच में सामने आया है कि यह खेप मेवाड़ क्षेत्र से बाड़मेर पहुंचाई जा रही थी। आरोपी ट्रक चालक प्रति खेप परिवहन के बदले 20 हजार रुपए लेता था। चालक वाहन की नंबर प्लेट पर टेप चिपका रखा था, जिससे पुलिस निगरानी से बचा जा सके।

इन जिलों में भी की कार्रवाई

एएनटीएफ ने करौली, बाड़मेर, उदयपुर व नागौर जिलों में भी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करौली जिले के हिण्डौन सिटी में बयाना रोड स्थित एक बगीची में 0.23 हेक्टेयर भूमि पर अवैध गांजे की खेती पकड़ी गई। पुलिस ने 139 हरे गांजे के पौधे (26.215 किलोग्राम) जब्त कर भूमि मालिक प्रतीक चतुर्वेदी के खिलाफ मामला दर्ज किया। बाड़मेर के चौहटन स्थित मारवाड़ टी एंड कैफे पर छापेमारी में 1.806 किलोग्राम डोडा चूरा, 75 ग्राम विनिर्मित अफीम बरामद कर कालूराम उर्फ खुमाराम बिश्नोई (66) को गिरफ्तार किया गया। वहीं धनाऊ में रमेश वस्त्र भंडार से 448 ग्राम डोडा चूरा बरामद होने पर थानसिंह उर्फ थानाराम जाट (36) को दबोचा। उदयपुर के सविना क्षेत्र में स्कूटी की डिग्गी से 483.9 ग्राम गांजा बरामद कर नवाजिश खान (25) और संजय लोहार (37) को गिरफ्तार किया गया। नागौर के गोगेलाव गांव में बिना नंबरी बोलेरो से 7 ग्राम स्मैक बरामद होने पर शातिर तस्कर नाथूराम जाट (37) को गिरफ्तार किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery