Thursday, June, 26,2025

अब हैदराबाद में बनेगी राफेल फाइटर जेट की मेन बॉडी

नई दिल्ली: भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हुए, राफेल फाइटर जेट की मुख्य संरचना यानी फ्यूजलाज (मेन बॉडी) अब हैदराबाद में तैयार की जाएगी। इसके लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) और फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन के बीच चार महत्वपूर्ण प्रोडक्शन ट्रांसफर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए हैं। यह पहली बार होगा जब राफेल की मेन बॉडी फ्रांस के बाहर बनेगी। हैदराबाद में स्थापित किए जा रहे अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से साल 2028 तक पहली फ्यूजलाज यूनिट असेंबली लाइन से बाहर आएगी। इसके बाद, प्रति माह दो फुल फ्यूजलाज यूनिट्स के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। डसॉल्ट एविएशन ने इस परियोजना को भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है।

एयरोस्पेस उद्योग के विकास में एक बड़ी छलांग

TASL के सीईओ सुकरन सिंह ने कहा, यह साझेदारी भारत के एयरोस्पेस उद्योग के विकास में एक बड़ी छलांग है और हमारी विश्वसनीयता तथा तकनीकी क्षमता को दर्शाती है। गौरतलब है कि टाटा ग्रुप पहले से ही डसॉल्ट के साथ मिलकर राफेल और मिराज 2000 के कई पुर्जे बनाता है। अब पूरी बॉडी का निर्माण भारत में होने से देश की एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery