Thursday, January, 29,2026

राजघाट से दिया बहुध्रुवीय विश्व का संदेश

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन का स्मरण करते हुए विजिटर बुक में रूसी भाषा में एक संदेश में महात्मा गांधी को भारत का महान दार्शनिक और मानवतावादी बताते हुए कहां कि उन्होंने इस ग्रह पर शांति के लिए अमूल्य योगदान दिया और स्वतंत्रता, परोपकार तथा सगुणों पर उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके जीवनकाल में थे। भारत और रूस दोनों देश अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिलकर उन्हीं सिद्धांतों और मूल्यों की रक्षा कर रहे हैं, जिनकी कल्पना गांधी ने की थी। उन्होंने अधिक न्यायपूर्ण बहुभुवीय दुनिया लिखा, महात्मा गांधी ने एक नई, की परिकल्पना की थी, एक ऐसी दुनिया जी वर्चस्व से मुक्त हो और जिसमें राष्ट्र समानता, आपसी सम्मान और सहयोग के आधार पर आगे बढ़े। यह दृष्टि आज के वैश्विक परिदृश्य में साकार होती दिखाई दे रही है। रूसी राष्ट्रपति ने लेव निकोलेविच पाश्कोव को लिखे गांधी के पत्रों का संदर्भ देते हुए बताया कि गांधी ने भविष्य की दुनिया पर गहन विचार प्रस्तुत किए थे, जिनकी प्रतिध्वनि आज भारत और रूस के संयुक्त प्रयासों में दिखती है।

पीटीआई और रूस की समाचार एजेंसी तास के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली। प्रेस टुस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) और रूसी समाचार एजेंसी तास ने शुक्रवार को भारत और रूस के घटनाक्रमों पर समाचारों के नियमित आदान-प्रदान के लिए एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते पर पीटीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रधान संपादक विजय जोशी और तास के महानिदेशक अदि कोंद्राशीच ने यहां भारत-रूस व्यापार मंच के अवसर पर हस्ताक्षर किए। भारत मंडयम में आयोजित कार्यक्रम में कोंद्राशीव ने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर रूस और भारत के बीच मित्रता और आपसी समझ को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery