Thursday, January, 29,2026

मोदी-पुतिन गले मिले, रिश्तों में नई ऊर्जा

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार शाम को भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को गले लगाया और गर्मजोशी से अभिवादन किया। इस दौरान उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पुतिन से केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत तमाम रूसी सैन्य अधिकारियों ने मुलाकात की। मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। पीएम मोदी ने वहां राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत किया। इसके बाद पुतिन पीएम आवास में रात्रिभोज में शामिल हुए। इससे पहले पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। पुतिन 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार को बाहरी दबावों से बचाने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों में साझेदारी पर खास चर्चा होगी और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

PM मोदी ने स्वागत कर चौंकाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया। वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि एयरपोर्ट पर भारतीय प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने का फैसला अप्रत्याशित था। क्रेमलिन ने आगे कहा कि रूसी पक्ष को इस बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था।

सीमा शुल्क सहयोग समझौते पर हस्ताक्षरः भारत और रूस के सीमा शुल्क अधिकारियों ने माल एवं वाहनों की आगमन-पूर्व सूचना के आदान-प्रदान पर सहयोग के लिए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी और रूस की संघीय सीमा शुल्क सेवा की उप प्रमुख तातियाना मर्कुशोवा ने 23 वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन से पहले इस समझौते को अंतिम रूप दिया। आगमन-पूर्व सूचना प्रणाली से जोखिम आकलन, माल की अग्रिम प्रोसेसिंग और सीमा पर तेज एवं सुरक्षित क्लियरेंस में मदद मिलेगी।

दोनों एक ही कार में प्रधानमंत्री आवास पहुंचे

पुतिन की यह यात्रा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। इस दौरान दोनों शीर्ष नेताओं की कार में बैठे हुए तस्वीर तेजी से वायरल हुई। जिससे भारत और रूस के बीच गहरे संबंधों की झलक एक बार फिर पूरी दुनिया ने देखी।

मोदी दबाव में नहीं आतेः पुतिन

मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को ग्रेट पावर बताते हुए कहा है कि पीएम मोदी किसी दबाव में नहीं आते हैं। उन्होंने यह बात भारत आने से पहले मॉस्को में एक इंटरव्यू में कही। पुतिन ने पीएम मोदी की लीडरशिप, भारत-रूस संबंधों, ग्लोबल पॉलिटिक्स और अमेरिका की नीतियों पर खुलकर बात की। पुतिन ने कहा कि मोदी दबाव में आने वाले नेताओं में से नहीं है और भारत एक महान ताकत के तौर पर दुनिया में उभर रहा है। अमेरिका पर तंज कसते हुए पुतिन ने कहा कि वॉशिंगटन हमसे न्यूक्लियर एनर्जी खरीदता है और फिर ज्ञान देने की कोशिश करता है। भारत को रूस से तेल खरीदने पर दोषी ठहराने की कोशिश करता है। यह साफ तौर पर दोहरा रवैया है, जिसे अब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं समझ रही हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery