Thursday, January, 29,2026

मित्र के स्वागत में सजा PM आवास

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। उनकी इस यात्रा पर पूरी दुनिया खासकर अमेरिका व अन्य पश्चिमी देशों की नजर टिकी हुई है। पीएम मोदी ने पुतिन के सम्मान में प्रधानमंत्री आवास पर भोज दिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन के स्वागत में प्रधानमंत्री आवास की विशेष तौर पर सजावट की गई। कॉरिडोर में जहां रेड कार्पेट बिछाए गए, वहीं दोनों तरफ भारत और रूस के झंडे लगाए गए। पीएम आवास की लाइटिंग भी भारत-रूस के झंडे के रंग को अनुसार की गई। पुतिन की इस इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार को बाहरी दबावों से बचाने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों में साझेदारी पर खास तौर पर मंत्रणा होने की उम्मीद है। पुतिन के भारत पहुंचने से पूर्व गुरुवार को दोनों देशों के बीच कई बैठकें हुई और आपसी सहयोग बढ़ाने पर मंत्रणा की गई।

स्मृतियों के झरोखे से: 25 साल पुराना है पुतिन से दोस्ताना रिश्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोस्ताना रिश्ते करीब 25 साल पुराने हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 2001 में एक समिट के लिए रूस गए थे, तब नरेंद्र मोदी गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रूस गए थे। उस यात्रा में मोदी ने गुजरात और रूस के अस्त्रखान प्रांत के साथ सहयोग पर एक प्रोटोकॉल एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे। वह समझौता पेट्रोकेमिकल, ऊर्जा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में हुआ था, जिसने आगे दोनों देशों के संबंधों की नींव रखी। मोदी कई बार यह याद करते हैं कि पुतिन ने उन्हें बहुत सम्मान दिया और खुलकर बातचीत की, जिससे आपसी विश्वास बढ़ा। यह नींव तब अहम साबित हुई जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, जिससे भारत-रूस संबंध और गहरे हुए। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, दोनों देशों के बीच संबंध और ज्यादा मजबूत हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery