Thursday, December, 04,2025

डिफेंस डील के साथ मोदी-पुतिन की मुलाकात पर दुनिया की नजर

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेंगे। वह शुक्रवार को 23वें भारत और रूस द्विपक्षीय सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हिस्सा लेंगे। पिछले 4 साल में यह पुतिन का पहला भारत दौरा है। 30 घंटे का पुतिन का यह दौरा दोनों ही देशों के सामरिक रिश्तों में एक नए आयाम खोलेगा। इस दौरान कई बड़े समझौते, कारोबारियों के साथ बैठकें और डिनर होगा। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात के साथ ही दोनों देशों के बीच होने वाली डिफेंस डील पर डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय संघ सहित पूरी दुनिया की नजर है। रूसी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह दौरा भारत और रूस के बीच स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के 25 साल पूरे होने की भी निशानी है।

पुतिन की यात्रा का शेड्यूल

चार दिसंबर

  • व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को शाम 7 बजे तक भारत पहुंचेंगे। वह गुरुवार को ही प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। उनके लिए पीएम मोदी 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक प्राइवेट डिनर आयोजित करेंगे।

पांच दिसंबर

  • सुबह पुतिन राष्ट्रपति भवन जाएंगे, जहां उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
  • सुबह करीब 11 बजे हैदराबाद हाउस में मोदी और पुतिन 23 वें
  • इंडिया-रूस समिट में हिस्सा लेंगे। इसमें डिफेंस, एनर्जी, ट्रेड, टेक्नोलॉजी, स्पेस और स्ट्रेटेजिक कोऑपरेशन जैसे क्षेत्रों में कई एग्रीमेंट होने की उम्मीद है।
  • करीब 4 बजे, दोनों नेता इंडिया-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे। दोनों नेता बिजनेस लीडर्स के साथ मीटिंग के लिए भारत मंडपम जाएंगे। यह चर्चा आपसी व्यापार को और मजबूत करने पर होगी।
  • शाम 7 बजे पुतिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और पुतिन के स्वागत में एक राज्यभोज आयोजित किया जाएगा। रात करीब 9:30 बजे पुतिन रूस के लिए रवाना हो जाएंगे।

पुतिन की सुरक्षा में पांच स्तरीय घेरा

रूसी राष्ट्रपति के भारत आगमन से पहले सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उनके लिए पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। पुतिन की सुरक्षा में रूस की प्रेसिडेंशियल सिक्योरिटी सर्विस के हाईली ट्रेंड अधिकारी, भारत के NSG कमांडोज, स्नाइपर्स, ड्रोन, जैमर और AI आधारित मॉनिटरिंग शामिल होगी। उनकी सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए रूस से चार दर्जन से अधिक अधिकारी पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery