Monday, April, 07,2025

संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में चर्चा के दौरान जमकर हुए वार-पलटवार : 'गरीबी हटाओ' भारत के इतिहास का सबसे बड़ा जुमला: पीएम मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत के इतिहास का सबसे बड़ा जुमला 'गरीबी हटाओ' है। ज्ञात रहे कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 'गरीबी हटाओ' नारा दिया था। संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में दो दिवसीय चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक शब्द है जो कांग्रेस को बहुत पसंद है। उनका (कांग्रेस का सबसे पसंदीदा शब्द, जिसके बिना ये नहीं रह सकते, वह 'जुमला' है। कांग्रेस में हमारे मित्र दिन-रात 'जुमला' शब्द का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह देश जानता है कि भारत में सबसे बड़ा जुमला, जिसे चार पीढ़ियों ने इस्तेमाल किया है, वह 'गरीबी हटाओ' है। मोदी ने कहा, यह एक जुमला था जिसने उन्हें राजनीतिक रूप से मदद की लेकिन गरीबों की मदद नहीं की। ज्ञात रहे कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल प्रधानमंत्री मोदी और सत्तारूढ़ दल द्वारा किए गए वादों को अक्सर 'जुमला' कहकर भाजपा पर हमला बोलते रहे हैं। कई अवसरों पर विपक्ष ने भाजपा को 'भारतीय जुमला पार्टी' भी करार दिया है। पीएम मोदी ने कहा, क्या कोई बता सकता है कि लोगों के पास शौचालय तक नहीं होना चाहिए था? शौचालय निर्माण के लिए अभियान भी मेरी सरकार ने शुरू किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान उनकी सरकार की ओर से गरीब कल्याण की दिशा में उठाए गए विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया।

एकलव्य की तरह युवाओं का काटा जा रहा है अंगूठा: राहुल गांधी :

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के एक कथन का हवाला देते हुए भाजपा तथा सरकार पर तीखा प्रहार किया और गुरु द्रोणाचार्य व एकलव्य की कथा का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटा था, उसी तरह से आज देश के युवाओं का अंगूठा काटा जा रहा है एवं आज देश में संविधान बनाम मनुस्मृति" की लड़ाई है। उन्होंने एक हाथ में संविधान की प्रति और दूसरे हाथ में मनुस्मृति की प्रति उठाकर सदन में दिखाई। राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि सावरकर ने कहा था कि संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है और उन्होंने संविधान के मुकाबले मनुस्मृति को महत्व दिया था। उन्होंने आरोप लगाया, 'जैसे एकलव्य ने तपस्या की थी, वैसे ही हिंदुस्तान के युवा सुबह उठकर अलग-अलग परीक्षा की तैयारी करते हैं। लेकिन जब आपने 'अग्निवीर' योजना लागू की, तब आपने उन युवाओं का अंगूठा काटा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery