Thursday, January, 29,2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने INS वाघशीर पनडुब्बी में की यात्रा

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कर्नाटक के कारवाड़ नेवल बेस पर कलवरी क्लास की पनडुब्बी INS वाघशीर में यात्रा की। यह यात्रा किसी भारतीय राष्ट्रपति की दूसरी पनडुब्बी यात्रा है। इससे पहले केवल डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने फरवरी 2006 में पनडुब्बी में यात्रा की थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस अवसर पर नौसेना की वर्दी पहनकर पनडुब्बी का निरीक्षण किया और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के साथ सबमरीन के संचालन और तकनीकी विवरणों की जानकारी ली।

INS वाघशीर, P75 स्कॉर्पीन प्रोजेक्ट की छठी और अंतिम पनडुब्बी, जनवरी 2025 में नौसेना में शामिल की गई थी। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल राष्ट्रपति को सबमरीन की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था, बल्कि नौसेना के जवानों के साहस और पेशेवर कार्यशैली का सम्मान भी जताना था। राष्ट्रपति मुर्मू ने जवानों के साथ संवाद किया और उनकी सेवा और समर्पण की सराहना की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery