Friday, September, 26,2025

दुनिया की मुख्य चुनौतियों के हल में भारत अनिवार्य हिस्सा

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि भारत दुनिया की मुख्य चुनौतियों के समाधान का एक अनिवार्य हिस्सा है-चाहे वह 'ग्लोबल नॉर्थ' और 'ग्लोबल साउथ' के बीच असमानता से उत्पन्न मुद्दे हों, सीमा पार आतंकवाद के खतरे हों या जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां हों। ज्ञात रहे कि 'ग्लोबल नॉर्थ' शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर आर्थिक रूप से विकसित और औद्योगिक देशों के लिए किया जाता है, वहीं 'ग्लोबल साउथ' का इस्तेमाल आर्थिक रूप से कम संपन्न देशों के संदर्भ में होता है। राष्ट्रपति भवन में भारतीय विदेश सेवा (2024 बैच) के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने उनसे वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को अपनाते हुए राष्ट्रहित सर्वोपरि को ध्यान में रखने को कहा। मुर्मू ने कहा कि उनके आसपास की दुनिया भू-राजनीतिक बदलावों, डिजिटल क्रांति, जलवायु परिवर्तन और बहुपक्षवाद के संदर्भमें तेजी से बदलाव देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी 'अमृत काल' में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए हैं-एक ऐसा समय जब भारत वैश्विक मंच पर एक अग्रणी शक्ति के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है।

विकसित भारत से जुड़े हों कूटनीतिक प्रयास

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी आवाज का महत्व है। हमारे राजनयिकों के रूप में, आप भारत का पहला चेहरा होंगे जिसे दुनिया आपके शब्दों में, आपके कार्यों में और आपके मूल्यों में देखेगी। मुर्मू ने कहा कि देश के कूटनीतिक प्रयास हमारी घरेलू जरूरतों और 2047 तक विकसित भारत बनने के हमारे उद्देश्य के साथ निकटता से जुड़े होने चाहिए। राष्ट्रपति ने उनसे "हमारे सभ्यतागत ज्ञान- शांति, बहुलवाद, अहिंसा और संवाद" के मूल्यों को अपने साथ लेकर चलने का आग्रह किया।

प्रवासी भारतीयों के प्रति जिम्मेदारी रखें याद

मुर्मू ने उनसे देश के 3.3 करोड़ प्रवासी समुदाय के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद रखने को कहा, जो भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि विदेश यात्राओं के दौरान भारतीय समुदायों के साथ मेरी बातचीत में, मैं उनकी ऊर्जा और अपने निवास देश और अपनी मातृभूमि, दोनों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रभावित हुई हूं। जैसे-जैसे दुनिया उथल-पुथल से गुजर रही है, यह बेहद जरूरी है कि आप विदेश में खासकर संकट के समय में हमारे नागरिकों की जरूरतों को पूरा करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery