Thursday, January, 29,2026

आर्थिक मोर्चे पर भारत मजबूत, आय और भरोसा दोनों बढ़े: राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में देश की आर्थिक बुनियाद अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुई है। सरकार की दूरदर्शी नीतियों के चलते न केवल अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है, बल्कि नागरिकों की आय, बचत और क्रयशक्ति में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता और कई अंतरराष्ट्रीय संकटों के बावजूद भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.2 प्रतिशत की विकास दर इस मजबूती का स्पष्ट प्रमाण है। महंगाई पर राष्ट्रपति ने कहा कि इसका सबसे अधिक लाभगरीब और मध्यम वर्ग को मिला है। जीएसटी में किए गए सुधारों से नागरिकों को लगभग एक लाख करोड़ रुपए की बचत हुई, वहीं 12 लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त करने के फैसले से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है।

कृषि क्षेत्र पर राष्ट्रपति ने कहा कि समृद्ध किसान 'विकसित भारत' की बुनियाद है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक चार लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि किसानों के खातों में पहुंच चुकी है और खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है। उन्होंने बुनियादी ढांचे, पीएलआई योजना, सेमीकंडक्टर विनिर्माण और 750 अरब डॉलर से अधिक के विदेशी निवेश का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery