Saturday, October, 11,2025

देश में किए अनेक परिवर्तनों से सशक्त हुआ समाज का हर वर्ग: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सरकार के मुखिया के रूप में अपने 25वें वर्ष की शुरुआत की। 7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वे लगातार तीन बार सीएम और तीन बार प्रधानमंत्री बने। फिलहाल पीएम मोदी का प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरा कार्यकाल चल रहा है। इस मौके पर उन्होंने एक्स पर लिखा, "अपने साथी भारतीयों के निरंतर आशीर्वाद से मैं सरकार के मुखिया के रूप में अपनी सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा हूं। पीएम मोदी ने एक्स पर देशवासियों को धन्यवाद भी दिया।

उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन में सुधार लाना और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना उनका सतत प्रयास रहा है। पीएम मोदी ने बताया कि बीते 11 वर्षों में भारत ने ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं, समाज का हर वर्ग सशक्त हुआ है, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए अनेक प्रयास हुए हैं और 25 करोड़ से अधिक लोगों ने गरीबी पर विजय पाई है। पीएम मोदी ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान "भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और नीतिगत पक्षाघात के सबसे बुरे रूप से" ग्रस्त भारत अब दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का देश है।

आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा देश

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय किसान नवाचार कर रहे हैं और राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे रहे हैं। सरकार ने व्यापक सुधार किए हैं और आज देश "गर्व से कहो, ये स्वदेशी है" की भावना से प्रेरित होकर हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के बीच आशा की किरण बना है।

मां की सीख- हमेशा गरीबों के लिए काम करना

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी नियुक्ति को याद करते हुए पीएम ने कहा कि उन्होंने अत्यत कठिन परिस्थितियों में पदभार संभाला था। उस समय राज्य भूकंप की भीषण तबाही से जूझ रहा था, जबकि इससे पहले चक्रवात, सूखा और राजनीतिक अस्थिरता ने हालात और खराब कर दिए थे। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों ने लोगों की सेवा करने और नए उत्साह के साथ गुजरात के पुनर्निर्माण के संकल्प को मजबूत किया। मोदी ने बताया कि शपथ लेते समय उनकी मां ने कहा था, "हमेशा गरीबों के लिए काम करना और कभी रिश्वत न लेना।"

पीएम मोदी ने पुतिन को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी तथा दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ बनाने का संकल्प व्यक्त किया। मोदी ने पुतिन को फोन किया और उन्हें उनके 73वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी तथा अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery