Thursday, January, 29,2026

देश का 'जेन जी' सृजनशील और आत्मविश्वास से भरपूर: PM मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत का 'जेन जी' अभूतपूर्व सृजनशीलता, ऊर्जा और आत्मविश्वास से लैस है तथा सरकार को उसकी क्षमता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नए विचारों के साथ आगे बढ़ें और जोखिम लेने से पीछे न हटें, क्योंकि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को भारत मंडपम में आयोजित 'विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद' के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर देश-विदेश से आए युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में यह संवाद ऐसा सशक्त मंच बन गया है, जहां युवाओं को भागीदारी से देश के विकास की दिशा तय हो रही है।

स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लें युवा

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन 'राष्ट्र सर्वप्रथम' की भावना के साथ जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर अपनी विरासत, ज्ञान और सामर्थ्य पर गर्व करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 'राष्ट्रीय युवा संवाद' को प्रदेश और जिला स्तर तक विस्तारित करने का सुझाव दिया। उल्लेखनीय है कि 9 से 12 जनवरी तक आयोजित इस संवाद में देशभर के 50 लाख से अधिक युवाओं ने विभिन्न चरणों में भाग लिया, जिनमें से चयनित 3,000 युवा अंतिम चरण में शामिल हुए।

संस्कृति और तकनीक का संगम

प्रधानमंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि वे रामायण और महाभारत जैसी भारतीय पौराणिक कथाओं को गेगिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़े। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक बड़ा बाजार है, बल्कि इससे भारतीय संस्कृति का वैश्विक स्तर पर प्रचार भी होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery